Responsive Scrollable Menu

PM Modi की अपील का असर, साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे MP हाईकोर्ट के जस्टिस, दिया ईंधन बचाने का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Modi) ने पिछले दिनों देश की जनता से कुछ अपील की हैं इसमें सोना नहीं खरीदना, ईंधन (पेट्रोल-डीजल) की बचत करना, विदेश यात्राओं से बचना अदि शामिल हैं, पीएम की अपील का मध्य प्रदेश में बड़ा असर दिखाई दिया है, इसी क्रम में आज मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे, उन्होंने कहा ईंधन की बचत करना और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

जबलपुर की सड़कों पर आज एक अलग और प्रेरित करने वाला दृश्य दिखाई दिया…मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल ने आज प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रभावित होकर अपनी लक्जरी कार घर छोड़ी और साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचने का फैसला किया, वे जबलपुर की सड़कों पर आम नागरिक की तरह साइकिल चलाते दिखाई दिए , उनके साथ उनके साथ उनके स्टाफ के कर्मचारी भी थे, जो बैग और टिफिन लेकर साइकिल पर ही उनके पीछे चल रहे थे।

जस्टिस बंसल ने अपने घर से कोर्ट तक करीब 3 किलोमीटर तक का सफ़र तेज धूप के बावजूद साइकिल से पूरा किया, उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, मीडिया भी जस्टिस बंसल की इस पहल को कवर कर रही थी, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ अपील की हैं मैं भी देशस का नागरिक हूँ इसलिए उसका अनुसरण कर रहा हूँ।

जज होकर मैं क्यों साइकिल नहीं चला सकता, ऐसा सोचना ही गलत है

उन्होंने कहा ईंधन की बचत करना हम सभी का दायित्व है और यदि हम साइकिल चलाकर ईंधन बचाते है तो हम पर्यावरण की रक्षा में भी सहायक बनते हैं , उन्होंने कहा मैं रोज साइकिल चलाता हूँ, सबको चलना चाहिए, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जज होकर मैं क्यों साइकिल नहीं चला सकता, ऐसा सोचना ही गलत है।

जस्टिस बंसल का साइकिल चलाकर कोर्ट जाने में कई संदेश 

बहरहाल जस्टिस बंसल का साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचना और उनके साथ उनके स्टाफ का भी होना एक बड़ा सन्देश है, ये एक सामूहिक दायित्व और साझा संकल्प को दर्शाता है ये उस बात का भी प्रमाण है कि जब देश का प्रधानमंत्री कोई अपील करे तो नागरिकों को उसपर कैसे रिएक्ट करना चाहिए, और फिर यदि न्याय खुद इसको समझे और देश हित को सर्वोपरि मानकर अनुसरण करे तो ये फिर किसी नजीर से कम नहीं है।

Continue reading on the app

NEET UG 2026 Exam Cancelled Notice

NTA NEET Cancelled Notice 2026  Post Update Date: 12-05-2026 Short Description : NTA NEET UG 2026 Answer Key  | National Testing Agency (NTA) will release the notification for NEET UG 2026, which is conducted for admission to MBBS, BDS and other medical courses in government and private colleges across India. Eligible candidates can apply online once ...

Continue reading on the app

  Sports

लड़खड़ाती लखनऊ को हराने के लिए चेन्नई के चैंपियन तैयार, रितुराज की टीम जीती तो बदल सकता है समीकरण

चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में सही समय पर जीत हासिल की है, वहीं लखनऊ का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. चेन्नई को बाकी सारे मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरे मैचों के नतीजे भी उनके पक्ष में आने की उम्मीद करनी होगी. चेन्नई ने 11 में से 6 मैच जीतकर फिलहाल पांचवें नंबर पर है. Thu, 14 May 2026 16:12:21 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Last Rites Updates: प्रतीक के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं भाभी डिंपल यादव | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:10:00+00:00

UP Politics Big Breaking: अमित शाह से मिले सीएम योगी! UP में क्या बड़ा होने वाला है? Top News | Big #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:15:04+00:00

Prahar LIVE: Rahul Gandhi’s Foreign Trips पर बड़ा खुलासा! | Trump China Visit | Jinping | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:15:42+00:00

Prateek Yadav Last Rites Updates: पिता के अंतिम संस्कार में खूब रोईं प्रतीक की बेटियां | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T11:05:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers