Responsive Scrollable Menu

कंफर्म! 22 मई को लॉन्च होगा Realme 16T, मिलेगी 8,000mAh की सबसे बड़ी बैटरी और धांसू गेमिंग फीचर्स

Realme ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16T की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन भारत में 22 मई को लॉन्च होगा और इसे पिछले साल के Realme 15T का सक्सेसर माना जा रहा है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन ब्रांड के किसी भी नंबर सीरीज़ फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आएगा। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज पर 3 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती हैं। देखिए पूरी डिटेल्स। 

मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
Realme 16T में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह फोन लगातार 11 घंटे तक BGMI गेमिंग (60fps) सपोर्ट कर सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले
फोन में 6.8-इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका डिजाइन प्रीमियम फील के साथ आएगा, जिसमें कैमरा मॉड्यूल में एल्यूमिनियम अलॉय और साइड फ्रेम में मेटलिक फिनिश मिलेगा।

यह फोन Aurora Green, Starlight Red और Starlight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
लीक्स के अनुसार Realme 16T को Geekbench पर Dimensity 6300 या इसके अपग्रेडेड वर्जन Dimensity 6360 के साथ देखा गया है। इसमें 8GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है।

स्टोरेज वेरिएंट
फोन के कई वेरिएंट्स आने की संभावना है, जिनमें शामिल हैं:

  1. 6GB + 128GB
  2. 8GB + 128GB
  3. 8GB + 256GB

कंपनी आने वाले दिनों में इसके और फीचर्स भी रिवील कर सकती है।

Continue reading on the app

राहुल द्रविड़ ने गेंदबाजों को दिया गुरुमंत्र, टी-20 में बढ़ते रनों के बहाव को रोकने का बताया प्लान, पिच पर भी उठाए सवाल

राहुल द्रविड़ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजी में जो बदलाव आए हैं, उसे देखते हुए गेंदबाजों को भी अपने खेल में सुधार करना होगा. उन्होंने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि अब वे मैदान के हर हिस्से में चौके-छक्के लगा रहे हैं

Continue reading on the app

  Sports

Shakib Al Hasan: मर्डर केस से नाम हटाने के लिए मांगे गए 1 करोड़… शाकिब अल हसन का बड़ा खुलासा

Bangladesh Cricket: शाकिब अल हसन ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उनसे केस से नाम हटाने के लिए 1 करोड़ टका की मांग की. शाकिब पर बांग्लादेश में हत्या समेत 3 मामलों में नाम दर्ज हैं. Thu, 14 May 2026 13:36:52 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी डिस्ट्रॉयर का काल बनेगा अंडरवाटर ड्रोन 'नारवल' | N18G | Trump | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:40:35+00:00

Jammu Kashmir में सुरक्षा समीक्षा बैठक...सेना प्रमुख ने खुफिया तालमेल पर दिया जोर | Srinagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:42:57+00:00

Prateek Yadav Funeral: प्रतीक यादव का अंतिम यात्रा | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Aparna Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:45:26+00:00

Arunachal Pradesh: ईटानगर में मायारासा फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T08:46:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers