A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

काम की वजह से सो नहीं पाते अमिताभ बच्चन:बोले- सुकून के लिए सुनता हूं क्लासिकल म्यूजिक; रात 4 बजे लिखा ब्लॉग

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए अक्सर अपने फैंस से निजी बातें और जीवन के अनुभव शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर देर रात के विचारों और अपनी नींद की समस्या को लेकर खुलकर बात की। बिग बी ने बताया कि काम के दबाव की वजह से वह अक्सर रात भर जगे रहते हैं, जबकि डॉक्टर्स सेहत के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद की सलाह देते हैं। उन्होंने इस बेचैनी से निपटने के लिए अपना एक खास आदत भी फैंस के साथ शेयर की है। रात 4 बजे लिखा ब्लॉग अमिताभ ने मंगलवार सुबह करीब 4:14 बजे अपना ब्लॉग अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी की वजह से वह पिछली रात से जगे हुए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके लिए काम नींद से ज्यादा जरूरी है, भले ही मेडिकल साइंस इसे गलत मानता हो। बिग बी ने लिखा, काम नींद से ज्यादा महत्वपूर्ण है... मेडिकल कहता है कि यह सही नहीं है और कम से कम 7 घंटे की नींद लेनी चाहिए क्योंकि शरीर नींद के घंटों में ही विकसित होता है और रिपेयर होता है। तो ऐसे में कोई क्या करे? क्लासिकल म्यूजिक को बताया इलाज नींद न आने और काम के बीच वह शांति कैसे तलाशते हैं, इसका जवाब देते हुए अमिताभ ने बताया कि वह म्यूजिक का सहारा लेते हैं। उन्होंने लिखा, रात की खामोशी में स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला धीमा क्लासिकल म्यूजिक बहुत सुकून देता है। आत्मा के लिए इससे बेहतर कोई इलाज नहीं है। उन्होंने संगीत को एक ऐसा अदृश्य धागा बताया जो इंसान की आत्मा को ईश्वर से जोड़ता है। उनके मुताबिक, संगीत के सात सुर पूरी दुनिया को आपस में जोड़ते हैं। पाइपलाइन में हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स 'कल्कि 2' के अलावा अमिताभ के पास रिभु दासगुप्ता की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' भी है। इस फिल्म में उनके साथ डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही बिग बी टीवी पर अपने मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं।

Continue reading on the app

केमिकल-फ्री बताकर बेच दिए 1800 रुपये के आम, घर जाकर काटा तो महिला के उड़ गए होश, बोली- 'ये तो खुली ठगी है'

1800 रुपये में खरीदे गए "केमिकल-फ्री" आमों ने एक महिला को बड़ा झटका दे दिया, जब बाहर से चमकदार दिखने वाले फल अंदर से सफेद और बेस्वाद निकले. सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के बाद लोग "ऑर्गेनिक" और "फार्म फ्रेश" दावों पर सवाल उठा रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK में बड़ा बदलाव, चोटिल Jamie Overton की जगह Dianne Forrester टीम में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने घोषणा की है कि चोटिल जेमी ओवरटन के स्थान पर शेष आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 सीज़न के लिए दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डायन फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण मौजूदा आईपीएल सीज़न से बाहर हो गए थे। फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में सीएसके में शामिल होंगे। यह दिलचस्प है कि 25 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल से बहुप्रतीक्षित अनुभव प्राप्त करना चाहेंगे और इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भुनाने की उम्मीद करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका


बता दें कि फॉरेस्टर ने मार्च 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए पांच मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स में मौके मिलने की उम्मीद है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मैचों में सीएसके उनका किस तरह उपयोग करती है। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो, टूर्नामेंट में बेहद खराब शुरुआत के बावजूद, पांच बार की चैंपियन टीम अगले मैच में शीर्ष चार में जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी। 

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली यह टीम अपने अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों टीमें 15 मई को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी और एलएसजी की फॉर्म को देखते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
 

इसे भी पढ़ें: LSG vs CSK: Lucknow से भिड़ेगी Chennai Super Kings, Playoffs की टिकट के लिए हर हाल में चाहिए जीत


11 मैचों में खेली गई लखनऊ सुपर किंग्स ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और बाकी आठ मैच हार चुकी है, जिससे वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और वह इस सीजन में अपनी सातवीं जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखेगी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 14 May 2026 18:30:50 +0530

  Videos
See all

Now Nirman Manch: फराज किदवई ने पीएम मोदी पर साधा निशाना! #shorts #ytshorts #pmmodi # #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:12:11+00:00

Breaking News: घायल युवक को खाट पर लादने की आई नौबत! #shorts | Raebareli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:08:02+00:00

News Ki Pathshala: Iran-US War के बीच PM Modi क्यों जा रहे विदेश ?Latest News |Top News |Modi in UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:15:15+00:00

Rashtravad | BJP vs SP: UP चुनाव को लेकर मचा घमासान... भड़क गए SP प्रवक्ता! BJP | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once