Responsive Scrollable Menu

CWG 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड तोड़कर जीता गोल्ड; लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में बनीं चैंपियन

Mirabai Chanu Gold Medal CWG 2026: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। ग्लासगो में रविवार को महिलाओं की 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मीराबाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस दौरान उन्होंने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल वजन में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए अपना दबदबा कायम रखा। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है।

मीराबाई के सामने कोई नहीं टिक सका
महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में मीराबाई चानू शुरुआत से ही गोल्ड मेडल की सबसे मजबूत दावेदार थीं। उनके दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना एंट्री वेट 187 किलोग्राम दर्ज कराया था।

SEC आर्माडिलो में हुए मुकाबले में मीराबाई ने कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। उनके बाद सबसे अधिक वजन उठाने वाली खिलाड़ी का कुल वजन 160 किलोग्राम रहा। यानी मीराबाई और उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी के बीच करीब 30 किलोग्राम का बड़ा अंतर रहा।

पहली कोशिश नाकाम, फिर 85kg उठाकर बनाया रिकॉर्ड
मीराबाई के लिए स्नैच की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। वह अपनी पहली कोशिश में 82 किलोग्राम वजन उठाने से चूक गईं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और अगली कोशिश में सफल लिफ्ट लगाकर खुद को मुकाबले में मजबूती से बनाए रखा।

इसके बाद मीराबाई ने वजन बढ़ाकर 85 किलोग्राम कर दिया और सफल लिफ्ट के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनके इस प्रदर्शन ने गोल्ड मेडल की दौड़ में बाकी खिलाड़ियों पर दबाव और बढ़ा दिया।

क्लीन एंड जर्क में भी झटका, फिर शानदार वापसी
क्लीन एंड जर्क में भी मीराबाई को शुरुआत में झटका लगा। 105 किलोग्राम की उनकी पहली कोशिश को तीनों जजों ने 'नो लिफ्ट' करार दिया। इसके बावजूद भारतीय स्टार ने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। वह दोबारा प्लेटफॉर्म पर उतरीं और अगली कोशिश में 105 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर भारत का गोल्ड मेडल पक्का कर दिया।

मीराबाई का 105 किलोग्राम का क्लीन एंड जर्क भी CWG रिकॉर्ड रहा, जबकि स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 190 किलोग्राम वजन उठाना भी गेम्स रिकॉर्ड बना।

CWG में मीराबाई की गोल्डन हैट्रिक
इस जीत के साथ मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इससे पहले उन्होंने गोल्ड कोस्ट में आयोजित 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और बर्मिंघम में हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर मीराबाई ने एक बार फिर भारतीय वेटलिफ्टिंग में अपना खास मुकाम साबित किया। यह उनका कुल चौथा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल भी है।

भारत को ऋषिकंता सिंह ने दिलाया पहला मेडल
इससे पहले भारत ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में अपना मेडल खाता खोला। ऋषिकंता सिंह चानंबम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

ऋषिकंता ने स्नैच में 121 किलोग्राम वजन उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 120 किलोग्राम के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 143 किलोग्राम वजन उठाया। इस तरह उनका कुल वजन 264 किलोग्राम रहा और वह सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

पीएम मोदी ने मीराबाई चानू को दी बधाई
मीराबाई चानू की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने उनकी लगातार सफलता की तारीफ करते हुए इसे भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए गर्व का एक और पल बताया।

पीएम मोदी ने X पर लिखा, "भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और शानदार अध्याय!" उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपनी काबिलियत साबित की है।

प्रधानमंत्री ने लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल चौथा CWG मेडल हासिल करने के लिए मीराबाई को बधाई देते हुए उन्हें हर भारतीय के लिए प्रेरणा बताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue reading on the app

Avika Gor: डेंगू से 104 डिग्री बुखार में तड़पीं एक्ट्रेस... फिर भी करती रहीं शूटिंग, अस्पताल से पति ने मांगी दुआएं

Avika Gor Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस डेंगू की चपेट में हैं और पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तेज बुखार से जूझ रही थीं। हालत इतनी खराब थी कि उनके लिए ठीक से उठना-बैठना और खाना तक मुश्किल हो गया था। इसके बावजूद अविका ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से पीछे हटने से इनकार कर दिया और तेज बुखार में भी शूटिंग पूरी करती रहीं। अब उनके पति मिलिंद चंदवानी ने अस्पताल से उनकी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए फैंस से अविका के जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है।

104 डिग्री बुखार में भी शूट करती रहीं अविका
मिलिंद चंदवानी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अविका को पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री तक बुखार था। इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे किए। पति ने बताया कि अविका एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गई थीं, जहां दो दिन का शूट बाकी था। तेज बुखार के बावजूद उन्होंने शूटिंग की और अपनी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी दी कि पूरी शूटिंग महज एक दिन में पूरी कर ली गई।

इसके बाद अविका को दो दिन का ब्रेक मिला। मिलिंद ने बताया कि इस दौरान वह पूरा दिन बिस्तर पर रहीं, दवाइयां लेती रहीं और उन्हें चलने-फिरने और ठीक से खाना खाने में भी परेशानी हो रही थी।

डेंगू के बावजूद दिल्ली जाकर किया एड शूट
मिलिंद ने बताया कि ब्रेक के बाद भी अविका ने अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए उसी बुखार में दिल्ली की यात्रा की और वहां एक विज्ञापन की शूटिंग की। शूट से पहले उनका टेस्ट भी कराया गया था। मुंबई लौटने के बाद रिपोर्ट सामने आई, जिसमें अविका के डेंगू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मिलिंद ने बताया कि उन्होंने अविका से कई बार कहा कि प्रोड्यूसर्स उनकी स्थिति समझेंगे और शूट को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अविका अपने कमिटमेंट को लेकर लगातार काम करने पर जोर देती रहीं।

ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं एक्ट्रेस
अविका की टीम के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली में एड शूट के दौरान एक्ट्रेस ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूट में हिस्सा लिया। टीम मेंबर के मुताबिक, अविका ने इस दौरान मुख्य रूप से ORS के सहारे खुद को संभाला और वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थीं। अविका के इस समर्पण की इंडस्ट्री के कई लोगों ने तारीफ की। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने भी कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फैंस भी सोशल मीडिया पर अविका के लिए जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मिलिंद चंदवानी ने की अविका की तारीफ
मिलिंद ने अविका की मेहनत और अपने काम के प्रति सम्मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं समझा कि किसी व्यक्ति के अंदर अपने काम के लिए इतना प्यार कहां से आता है। उन्होंने कहा कि अविका अपने काम के साथ-साथ दूसरे लोगों के समय और संसाधनों की भी काफी कद्र करती हैं। वीडियो के अंत में मिलिंद ने फैंस से अपील की कि वे अविका को अपनी प्रार्थनाओं में रखें और कहा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Viral Video | हाथ नहीं, पैरों से लिखती है लक्ष्मी, जज्बा देखकर सलाम! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:55:21+00:00

Ram Mandir Donation Controversy: SP की दानपेटी में जमा हुए 1.57 लाख, हनुमान मंदिर को दिया दान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T20:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers