Swara Bhasker Hospitalised: डेंगू से बिगड़ी स्वरा भास्कर की तबीयत, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर
Swara Bhasker Hospitalised: इन दिनों बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया की बीमारी तेजी से बढ़ रह है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में बालिका वधू फेम अविका गौर डेंगू से संक्रमित हो गईं, अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने बताया है कि वह डेंगू से संक्रमित हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट दी।
अस्पताल से स्वरा ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री ने अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी स्थिति के बारे में लिखा, जिससे उनके फैंस को उनकी तबीयत की जानकारी मिली। स्वरा ने अस्पताल से अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा, “अरे, ये तो बहुत तेज़ी से हुआ। डेंगू हो गया और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा!”
उनके इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि, स्वरा ने अपनी तबीयत को लेकर इससे ज्यादा विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल अभिनेत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
हाल ही में इस शो में नजर आई थीं स्वरा
वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर को हाल ही में टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था। इस शो में वह अपने पति फहाद अहमद के साथ नजर आई थीं।
फिलहाल अभिनेत्री के किसी नए फिल्म प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर स्वरा काफी सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।
अविका गौर भी अस्पताल में भर्ती
इसी बीच टीवी अभिनेत्री अविका गौर की तबीयत को लेकर भी उनके फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। उनके पति मिलिंद चांदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि अविका अस्पताल में भर्ती हैं।
मिलिंद के मुताबिक, अविका को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार था। उन्होंने बताया कि उनका तापमान करीब 103 से 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक पहुंच गया था। इसके बाद उन्हें गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिलिंद ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद अविका ने अपने काम को बीच में नहीं छोड़ा। उन्होंने जिस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू की थी, उसके बचे हुए दो दिन का काम भी पूरा किया।
Arshdeep Singh: कौन हैं Samreen Kaur? अर्शदीप सिंह ने जिसे बताया 'My Person', रणवीर सिंह संग भी कर चुकी हैं काम
Who Is Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता और मॉडल समरीन कौर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते का खुलासा किया। अर्शदीप की इस पोस्ट के बाद समरीन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
अर्शदीप ने रविवार को इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में "My Person" लिखा और हार्ट इमोजी भी शेयर किया। इसके बाद फैंस ने दोनों को बधाइयां देनी शुरू कर दी।
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर एक एक्टर, मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से B.Com (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से MBA भी किया।
समरीन का परिवार शिक्षा से जुड़ा हुआ है। उनकी मां प्रोफेसर हैं और पिता भी शिक्षा क्षेत्र में काम करते हैं। बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा।
मिस इंडिया से मिली पहचान
समरीन की जिंदगी में बड़ा बदलाव साल 2018 में आया, जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया और स्टेट फाइनलिस्ट बनी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे एक्टिंग में अपनी पहचान बनाई।
रणवीर सिंह की फिल्म में कर चुकी हैं काम
समरीन कौर ने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। वह रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'सरदार जी 2', 'जिंद माही' और ZEE5 की वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में भी काम किया है। इसके अलावा समरीन कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ काम किया है।
अर्शदीप और समरीन की लव स्टोरी
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान शुरू हुई थी। उस समय एक वायरल पोस्ट में अर्शदीप को एक लड़की के साथ देखा गया था, जिसे फैंस ने समरीन बताया था।
इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के टैटू, कपड़ों और एक्सेसरीज को लेकर कई तरह की बातें शेयर की। समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में भी देखा गया। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और चंडीगढ़ में हुए मुकाबलों के दौरान टीम को सपोर्ट करती नजर आई थी।
पहले भी चर्चा में रहा नाम
अर्शदीप से पहले समरीन कौर का नाम यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि, दोनों ने साफ किया था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है।
सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर
समरीन कौर की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 44 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने काम, फैशन और ट्रैवल से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़े- 'करण कुंद्रा ने मुझे Kiss किया और जोरदार थप्पड़ मारा' टीवी एक्ट्रेस ने लगाए सनसनीखेज आरोप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











