अच्छे क्वालिटी का मिट्टी का मटका खरीदने का ये 4 सीक्रेट जान लें, खूब ठंडा होगा पानी
Mitti ka Matka Kharidne ki Tips: पानी ठंडा रखने के लिए लिए मिट्टी का घड़ा खरीदने जा रहे तो ये 4 चीजें जरूर देखकर खरीदें। इससे ना केवल पानी ज्यादा ठंडा होगा बल्कि मिलावटी मिट्टी से बना मटका खरीदने से भी बचे रहेंगे।
NEET UG 2026 Cancelled: नीट परीक्षा रद्द होने पर दिल्ली में बवाल, NSUI का विरोध प्रदर्शन; NTA के खिलाफ नारेबाजी
NEET UG 2026 Cancelled: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) परीक्षा रद्द करने की घोषणा के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के सदस्यों ने दिल्ली स्थित शास्त्री भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में बैनर लिए और एनजीए (NTA) के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा एजेंसी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।
NSUI ने की जवाबदेही की मांग
शास्त्री भवन के बाहर बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने एनजीए (NTA) से पारदर्शिता की मांग की और इस अनियमितता के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं से जुड़े बार-बार के विवाद छात्रों का शिक्षा प्रणाली से भरोसा तोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लाखों छात्रों ने महीनों तक इस परीक्षा के लिए मेहनत की थी, लेकिन प्रशासनिक विफलता के कारण अब उन सभी का भविष्य अधर में लटक गया है।
#WATCH | Delhi: National Students' Union of India (NSUI) workers hold protest against the central government after the NEET-UG 2026 examination was cancelled amid allegations of paper leak and examination irregularities pic.twitter.com/qkQ6BHClIV
— ANI (@ANI) May 12, 2026
क्यों रद्द हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा?
नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला उन आरोपों के बाद लिया गया, जिसमें दावा किया गया था कि एक "गेस पेपर" के सवाल 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा से काफी हद तक मेल खा रहे थे। एनजीए (NTA) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट्स और जांच के बाद यह पाया गया कि परीक्षा की प्रक्रिया से समझौता किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने अब इसकी व्यापक जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में
विरोध प्रदर्शन की गंभीरता को देखते हुए शास्त्री भवन के बाहर भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि इस साल करीब 22 लाख उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अब ये सभी छात्र अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं। छात्रों के सामने अब नई परीक्षा की तारीखें, फिर से तैयारी का दबाव और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की समय-सीमा को लेकर चिंता बनी हुई है। एनजीए (NTA) ने कहा है कि दोबारा परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi




















