लक्ष्मी बनकर आई गर्लफ्रेंड...शादी के बाद खुली किस्मत, 3 लाख से शुरू की कंपनी, 10 साल में 250 करोड़ का टर्नओवर
लंदन की नौकरी छोड़ इस कपल भारत में बिजनेस शुरू किया.शुरुआत में 3 लाख की लागत से इस बिजनेस का आगाज किया. बिजनेस आइडिया इतना शानदार था कि देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने इनके बिजनेस में इन्वेस्टमेंट किया आज कंपनी का सलाना टर्नओवर 250 करोड़ है.
Ramandeep Singh Wedding: '8 साल का साथ...' क्रिकेटर रामनदीप की दुल्हन बनीं एक्ट्रेस चार्ली चौहान, गुरुद्वारे में रचाई शादी
Ramandeep Singh Wedding: भारतीय क्रिकेटर और KKR के ऑलराउंडर रामनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी कर ली है। दोनों ने पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर परिवार और करीबी दोस्तों के अलावा क्रिकेट और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे भी शामिल हुए।
शादी की तस्वीरें दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक कोलैबोरेटिव पोस्ट के जरिए शेयर कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “8 साल हम दोनों के, और आखिरकार... हमेशा के लिए।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दोनों गुरुद्वारे में पारंपरिक तरीके से शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।
8 साल के रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे रामनदीप-चार्ली
रामनदीप और चार्ली लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। कपल की शादी की पोस्ट से पता चलता है कि दोनों करीब 8 साल से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है। शादी की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए। पारंपरिक पंजाबी वेडिंग में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने कपल को आशीर्वाद दिया।
शादी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स और टीवी सितारे
रामनदीप और चार्ली की शादी में क्रिकेट जगत से कई खास मेहमान नजर आए। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर, तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार और पंजाब के क्रिकेटर जस्सिंदर सिंह शादी समारोह में शामिल हुए। टीवी एक्टर जय भानुशाली ने भी शादी समारोह की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी सोशल मीडिया पर कपल के साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें शादी की बधाई दी।
शुभमन गिल समेत कई क्रिकेटर्स ने दी बधाई
रामनदीप और चार्ली की शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। क्रिकेटर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और आर अश्विन समेत कई खिलाड़ियों ने कपल को बधाई दी। टीवी एक्टर नंदिश संधू ने लिखा, “Congratulations. Wish you both a beautiful life.” वहीं एक्ट्रेस आरती सिंह ने हार्ट इमोजी के साथ कपल को बधाई देते हुए जीवनभर खुश रहने और साथ निभाने की शुभकामनाएं दीं। सिंगर ऋचा शर्मा समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी।
कौन हैं चार्ली चौहान?
चार्ली चौहान टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वह लोकप्रिय शो ‘कैसी ये यारियां’ और ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा चार्ली ने MTV Roadies में भी हिस्सा लिया था। वह डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब रामनदीप सिंह और चार्ली चौहान ने 8 साल के रिश्ते के बाद शादी कर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi










