Responsive Scrollable Menu

Millind Gaba: 4 साल बाद टूट रही सिंगर मिलिंद गाबा की शादी? इंस्टाग्राम पर पत्नी संग हटाई तस्वीरें, किया Unfollow!

Millind Gaba: पॉपुलर सिंगर मिलिंद गाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाली के बीच दरार आने की खबरें सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों से जुड़ा एक ऐसा बदलाव फैंस ने नोटिस किया जो मिलिंद और प्रिया के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सिंगर ने अपनी प्रोफाइल से प्रिया संग तस्वीरें और वेडिंग फोटोज भी हटा लिए हैं, इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में खटास और अलगाव की अटकलें लगने लगी हैं।

Milind Gaba unfollows wife Pria Beniwal

हालांकि प्रिया की प्रोफाइल में अब भी पति मिलिंद और बच्चों के साथकी तस्वीरें मौजूद हैं। ऐसे में अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते में किसी तरह की परेशानी या अलग होने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Pria Beniwal unfollows Milind Gaba

2022 में धूम-धाम से की शादी, 2025 में बने पैरेंट्स
मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने 16 अप्रैल 2022 को दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे।

मिलिंद और प्रिया ने शादी के करीब तीन साल बाद अपनी जिंदगी में एक और बड़ी खुशखबरी साझा की थी। 1 फरवरी 2025 को दोनों ने बताया था कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अब उनके दो बच्चे हैं।

कौन हैं प्रिया बेनीवाल?
बता दें, प्रिया बेनीवाली मशहूर सोशल मीडिया स्टार और यूट्यूब आर्टिस्ट हर्ष बेनीवाल की सगी बहन हैं। प्रिया खुद सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रिया ब्रैंड एंडोर्समेंट और ब्यूटी-फैशन से जुड़ी हैं।

PUBG के जरिए हुई थी पहली मुलाकात
मिलिंद गाबा ने 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में दिलचस्प किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी।

मिलिंद के मुताबिक, प्रिया उस समय गेम में नई थीं। मिलिंद पहले उनके भाई हर्ष बेनीवाल के साथ काम कर चुके थे। इसके बाद बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। दोनों ने 2022 में दिल्ली में शादी रचा ली।

Continue reading on the app

खेती-किसानी में नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से भर्ती, 21 को पहुंचे यहां

Job Camp In Begusarai: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. 21 नवंबर को एक दिवसीय रोजगाल मेले में YPT के 30 पदों पर Sales Trainee के लिए सीधे इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती होगी. चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 14,500 मासिक वेतन मिलेगा. साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. चयनित उम्मदीवारों की पोस्टिंग बेगूसराय और समस्तीपुर जिलों में होगी.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश ने किया ऑस्ट्रेलिया को तहस-नहस, 200 रन भी नहीं बने, हसन महमूद ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर खुद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों के सामने दिग्गज बैटिंग लाइन-अप धराशायी हो गई. बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने ही सारे विकेट लिए. Thu, 13 Aug 2026 12:20:29 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session News: हंगामे से शुरू, हंगामे से खत्म...जानिए आखिरी दिन क्या-क्या हुआ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:11:06+00:00

Us vs Iran War News: Iran 14 दिन के लिए Hormuz खोलने पर राजी। Top News। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers