फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया महाकाल मंदिर पहुंचीं:त्रिपुण्ड लगाकर भस्म आरती में शामिल हुईं; कहा- अनुभव शब्दों में बयान नहीं कर सकती
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। तड़के करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया नंदी हाल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वे मस्तक पर चंदन लगाए पूरी तरह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब दो घंटे तक उन्होंने भस्म आरती का दिव्य नजारा देखा। आरती के बाद अभिनेत्री ने नंदीजी का पूजन-अभिषेक किया और नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के बाद तमन्ना ने कहा, आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। आज जो आरती देखने को मिली, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग एक साथ बैठकर जिस तरह आरती देखते हैं, ऐसा दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता। मंदिर परिसर में अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। भस्म आरती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी विशेष रूप से बढ़ाई गई थी।
RCB के टिम डेविड पर मैच फीस का 30% जुर्माना:अश्लील इशारे पर मिली सजा, 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी मिले
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया और दो डिमेरिट पॉइंट्स दिए हैं। एक और डिमेरिट पॉइंट मिलने पर उन पर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है। अश्लील इशारे पर कार्रवाई IPL के आधिकारिक बयान के अनुसार, टिम डेविड को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। उन पर 'अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारा' करने का आरोप है। माना जा रहा है कि टीम की जीत के बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम की ओर ऊंगली उठाकर इशारा किया था। इस हार के साथ मुंबई प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो गई है। डेविड का इशारा उसी ओर माना जा रहा है। डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा की सजा मान ली है। लेवल 1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है। कोच एंडी फ्लावर पर भी लगा जुर्माना मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद सजा पाने वालों में टिम डेविड अकेले नहीं थे। RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को 'अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई थी जब उन्होंने चौथे अंपायर से आक्रामक लहजे में बात की थी। एक और डिमेरिट पॉइंट पर लगेगा बैन टिम डेविड के लिए अगले मुकाबले चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। नियमों के मुताबिक, तय समय के भीतर ज्यादा डिमेरिट पॉइंट्स मिलने पर खिलाड़ी सस्पेंड हो सकता है। डेविड को फिलहाल दो पॉइंट्स मिले हैं। एक और पॉइंट जुड़ने पर उन्हें अगले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची RCB मुंबई इंडियंस को हराने के बाद RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। टीम के 11 मैचों में 14 पॉइंट्स हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के भी 14-14 पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के कारण RCB पहले स्थान पर है। ---------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली ने अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज किया:मैच में फास्ट बॉलर्स ने 39 ओवर फेंके, अक्षर की चौके से फिफ्टी पूरी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स IPL में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टीम ने 211 रन का टारगेट हासिल कर IPL इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया। पूरी खबर पढ़े…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















