प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. सबसे पहले वे यूएई में रुकेंगे, ठीक उसी फुजैराह पोर्ट जाएंगे, जहां कुछ दिनों पहले ईरान ने मिसाइलें दागी थीं. ब्रह्मा चेलानी के मुताबिक यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और 35 लाख भारतीयों की रक्षा का संदेश है.
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अय्यर ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसके चर्चे हो रहे हैं.
आईपीएल 2026 में लगातार चोटों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बने हैं।
दरअसल, जेमी ओवर्टन दाएं जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को ही CSK ने जानकारी दी थी कि ओवर्टन चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। यह चोट चेन्नई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि ओवरटन इस सीजन टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे।
32 वर्षीय ओवर्टन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनका योगदान टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनकी कमी जरूर खलेगी।
ओवर्टन की जगह शामिल किए गए डियान फॉरेस्टर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पांच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी तेज गेंदबाज माना जाता है।
CSK इस सीजन चोटों से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में रही है। टीम पहले ही कई अहम खिलाड़ियों को गंवा चुकी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बीच सीजन में चोटिल हो गए।
इसके अलावा चेन्नई ने महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में शामिल किया था। लगातार हो रहे बदलावों के बीच CSK अब अपने बचे हुए मुकाबलों में नई संयोजन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।
फॉरेस्टर पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह ओवरटन की कमी को भरते हुए टीम को संतुलन दें और चेन्नई की उम्मीदों को जिंदा रखें।