Responsive Scrollable Menu

'अमेरिका का भरोसा, भारत के साथ बढ़ेगा व्यापार', सीआईआई समिट में अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर का बयान

नई द‍िल्‍ली, 11 मई (आईएएनएस)। सीआईआई के सालाना बिजनेस समिट 2026 को संबोधित करते हुए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों की बढ़ती मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हम भारतीय कंपनियों को अमेरिका में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत बनाया जा सके।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए ल‍िखा, सीआईआई के सालाना बिजनेस समिट 2026 में बोलते हुए मजा आया। मैंने भारत-अमेर‍िका के आर्थिक रिश्तों की बढ़ती मजबूती पर जोर दिया। हम ट्रेड के मौके बढ़ाने, रेगुलेटरी रुकावटों को कम करने और भारतीय बिजनेस को दोनों देशों के फायदे के लिए यूनाइटेड स्टेट्स में इन्वेस्ट करने के लिए बढ़ावा देने के लिए कमिटेड हैं। साथ मिलकर, हम सरकार और बिजनेस के बीच इस जरूरी पुल को और मजबूत कर सकते हैं।

इससे पहले सीआईआई एनुअल बिजनेस समिट 2026 को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की मजबूती का आधार मजबूत आर्थिक स्थिरता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सरकार की वित्तीय स्थिति और बैंकिंग व्यवस्था स्थिर बनी हुई है।

उन्‍होंने कहा कि जैव ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।

उन्होंने कहा, कॉरपोरेट कंपनियों की बैलेंस शीट अब पहले की तुलना में काफी मजबूत है, जिससे नए निवेश को समर्थन मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सुधारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

हालांकि, दास ने चेतावनी दी कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और सप्लाई चेन में आ रही रुकावटें दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर भारी लागत का बोझ डालती रहेंगी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अकासा एयर नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए 16 जून से शुरू करेगी रोजाना उड़ानें

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय लो-कॉस्ट एयरलाइन अकासा एयर ने सोमवार को घोषणा की कि वह 16 जून 2026 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

एयरलाइन ने बताया कि टिकट बुकिंग उसकी वेबसाइट, एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के साथ-साथ कई प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म (ओटीए) पर शुरू हो चुकी है।

एयरलाइन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भारत के नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के एयर ट्रैफिक का दबाव कम करने, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे एनसीआर में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।

अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा, भारत का एविएशन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में सही जगहों पर एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और भविष्य की क्षमता के कारण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एनसीआर की यात्रा व्यवस्था को बदल देगा।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए रोजाना सीधी उड़ानें यात्रियों की मजबूत मांग और आगे की कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं।

एयरलाइन ने कहा कि वह आने वाले समय में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को और मजबूत करेगी।

अकासा एयर एयरपोर्ट परिसर में एक आधुनिक एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा भी शुरू करेगी, जहां विमानों की मरम्मत और रख-रखाव से जुड़ी उन्नत सेवाएं दी जाएंगी, जिससे ऑपरेशन और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाया जा सकेगा।

एयरलाइन के अनुसार, बेंगलुरु से नोएडा आने वाली फ्लाइट शाम 4:25 बजे उड़ान भरेगी और शाम 7:15 बजे पहुंचेगी। वहीं नोएडा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट रोजाना शाम 7:55 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा, नवी मुंबई से नोएडा आने वाली फ्लाइट सुबह 7:25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी। वहीं नोएडा से नवी मुंबई की फ्लाइट रोजाना सुबह 10:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:30 बजे गंतव्य तक पहुंचेगी।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ODI WC 2027: बांग्लादेश आगे, वेस्टइंडीज पीछे, श्रीलंका दौरे पर दांव पर लगी कैरेबियाई टीम की साख, जानें टॉप-9 का पूरा गणित

ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है, जहां आईसीसी रैंकिंग के जरिए टॉप-9 टीमें सीधे क्वालीफाई करेंगी. इस रेस में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज फिलहाल 10वें नंबर पर है, जिससे उस पर सीधे बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. जून में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो की जंग होगी. क्या कैरेबियाई टीम बांग्लादेश को पछाड़कर डायरेक्ट एंट्री पा सकेगी? जानिए पूरा समीकरण. Thu, 14 May 2026 20:41:03 +0530

  Videos
See all

Prateek Yadav Funeral Live: अंतिम संस्कार के बाद प्रतीक के घर से LIVE |Aparna Yadav | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:14:54+00:00

News Ki Pathshala Live: पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी, रिपोर्ट मिलते ही मोदी ने सोना महंगा कर दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:09:04+00:00

Donald Trump Visit China | चीन ट्रंप के साथ, अब मिटेगा ईरान? #china #donaldtrump #shorts #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:13:41+00:00

Dimple Yadav on Prateek Yadav Death Live: डिंपल भाभी ने लगाया गले, चीखकर रोने लगीं अपर्णा | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T15:07:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers