MTV Splitsvilla 16 Grand Finale: फैन वोटिंग से तय होगा विनर, जानिए फिनाले से जुड़ी पूरी डिटेल्स!
MTV Splitsvilla X6 Grand Finale: MTV Splitsvilla X6 अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। शो के मेकर्स ने इस बार फिनाले को और भी दिलचस्प बनाने के लिए बड़ा ट्विस्ट जोड़ा है। पहली बार दर्शकों को अपने पसंदीदा कपल को जिताने का मौका मिलेगा।
फैंस चुनेंगे विनर कपल
इस सीजन में ‘Pyaar Ka Power’ नाम का खास वोटिंग सिस्टम शुरू किया गया है। इसके जरिए दर्शक अपने फेवरेट फाइनलिस्ट कपल को वोट कर सकते हैं। हालांकि विनर का फैसला सिर्फ वोटिंग से नहीं होगा, लेकिन फैन वोट्स का असर काफी अहम माना जा रहा है।
कब और कहां देखें फिनाले?
MTV Splitsvilla Season 16 का ग्रैंड फिनाले 16 मई को होगा। दर्शक इसे MTV और Jio Hotstar पर देख सकेंगे। फिनाले शाम 7 बजे लाइव किया जाएगा। फिनाले की शूटिंग आज मुबंई में जारी है।
कब तक कर सकते हैं वोट?
फैंस 11 मई 2026 सुबह 9 बजे तक ही Jio Hotstar ऐप पर जाकर अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को वोट दे सकते थे।
‘टिकट टू फिनाले’ ने बदला गेम
‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीत कर गुल्लू और कायरा फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं टेन डी विलियर्स और सौंदर्या शेट्टी ने अपनी कनेक्शन छोड़कर टिकट टू फिनाले को चुना। इस ट्विस्ट ने शो का पूरा खेल बदल दिया।
सेमीफाइनल में क्या हुआ?
Splitsvilla X6 के सेमीफाइनल में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। सौंदर्या-टेन और गुल्लू-कायरा पहले ही ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर सेफ हो चुके थे, जबकि बाकी कपल्स को 50 हजार स्प्लिटकॉइन्स के बदले सेमीफाइनल टास्क परफॉर्म करने का मौका दिया गया। हिमांशु और दीक्षा के पास स्प्लिटकॉइन नहीं थे, जिसके चलते उन्हें सीधे शो से बाहर होना पड़ा।
सेमीफाइनल टास्क को जीत कर सोराब-निहारिका और योगेश-रुरु ने फिनाले में जगह बनाई।
कौन हैं टॉप 4 फाइनलिस्ट कपल?
इस सीजन के टॉप 4 कपल्स ये हैं:
- सोरब और निहारिका
- योगेश और रुरु
- गुल्लू और कैरा
- टेन और सौंदर्या शेट्टी
शो को होस्ट कर रहे हैं ये सितारे
इस बार शो को सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। वहीं उर्फी जावेद और निया शर्मा ‘मिसचीफ मेकर्स’ के रूप में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े- लक्ष्य की एक गलती ने तोड़ा अनन्या पांडे का दिल; ट्रेलर में दिखी प्यार और धोखे की अनोखी कहानी
CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, सिर्फ एक फोन कॉल से चेक कर सकेंगे अपना स्कोरकार्ड
cbseresults.nic.in, CBSE Board 12th Science Commerce Arts Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan













.jpg)






