Responsive Scrollable Menu

24 साल में इन 7 फिल्मों से लिखी स्क्रिप्ट, 2026 में ब्लॉकबस्टर हुआ पॉलिटिकल ड्रामा, MGR का शिष्य बना मुख्यमंत्री

Thalapathy Vijay Political Movies OTT: थलापति विजय को 10 मई 2026 को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते सबने देखा, मगर इसकी स्क्रिप्ट दशकों पहले लिख दी गई थी. उन्होंने अपनी जिन फिल्मों से पॉलिटिकल ड्रामा का ट्रेलर दिखाया था, वह आज अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं. इन फिल्मों में थलापति सिर्फ डायलॉग नहीं बोल रहे थे, बल्कि अपने किरदारों को जी रहे थे, जिसने उन्हें आगे चलकर 'जन नायक' बनाया. इन फिल्मों के जरिये सामाजिक मुद्दों को उठाया, जन्हें रिलीज के वक्त राजनीतिक विरोध का भी सामना करना पड़ा. इससे साबित हुआ कि उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं, वह सजग रूप से सामाजिक-राजनैतिक मुद्दों पर हस्तक्षेप कर रहे थे. 2002 की 'थमिजहन' से शुरू हुआ यह सफर 'थलाइवा' के विवादों और 'कत्थी' व 'मेर्सल' जैसे सामाजिक मुद्दों से होता हुआ 'सरकार' तक पहुंचा, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सीधी जंग लड़ी. उन्होंने बहुत चतुराई से एमजीआर की विरासत को भी अपनाया. आखिर में उनकी फिल्मों के असरदार डायलॉग्स और इमेज ने उन्हें पर्दे के हीरो से असल जिंदगी का 'जन नायक' बना दिया.

Continue reading on the app

PM Awas Yojana में मिली राशि, पंचायत सचिव ने किस्त जारी करने ली रिश्वत, लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वतखोरी पर कड़े एक्शन के बाद भी भ्रष्ट शासकीय सेवक घूस लेने से घबरा नहीं रहे उन्हें न अपनी नौकरी की फ़िक्र है और ना ही सामाजिक प्रतिष्ठा की, लोकायुक्त पुलिस सागर ने ऐसे ही दो शासकीय सेवकों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, लोकायुक्त ने दोनों के विरुद्ध भ्रश्ताकाह्र निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज का र्जांच में ले लिया है।

लोकायुक्त पुलिस सागर के एसपी योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह जिले के ग्राम तेजगढ़ निवासी महेन्द्र कोष्टी ने एक शिकायती आवेदन उनके कार्यालय में दिया था, आवेदन में ग्राम पंचायत तेजगढ़ के सचिव जुगराज सिंह पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाये थे

आवेदन में महेन्द्र कोष्टी ने बताया कि पत्नी उषा कोष्टी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी जिओ टेंगिग करने के और दूसरी किश्त डालने की एवज में 10000 रुपये रिश्वत की मांग सचिव जुगराज सिंह ने की है।

शिकायत के सत्यापन में ले लिए 4 हजार रुपये 

शिकायत मिलने के बाद एसपी एक निर्देश पर सत्यापन कराया गया , सत्यापन के दौरान ही पंचायत सचिव जुगराज सिंह ने 4 हजार रुपये ले लिए और 6 हजार रुपये की और डिमांड की। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप प्लान की गई, लोकायुक्त सागर की टीम दमोह पहुंची।

सचिव के साथ चौकीदार भी गिरफ्तार  

टीम ने आवेदक महेन्द्र कोष्टी को ग्राम पंचायत तेजगढ़ भेजा, महेन्द्र कोष्टी ने रिश्वत की राशि 6 हजार रुपये पंचायत सचिव जुगराज सिंह को दिए और फिर उस राशि को चौकीदार गुड्डा रैकवार को देने लगा इतने में लोकायुक्त की टीम ने दोनों को दबोच लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली ।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जेमी ओवर्टन की जगह सीएसके में हुई दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की एंट्री, अबतक 5 टी20 खेले

आईपीएल 2026 में लगातार चोटों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बने हैं।

दरअसल, जेमी ओवर्टन दाएं जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को ही CSK ने जानकारी दी थी कि ओवर्टन चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। यह चोट चेन्नई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि ओवरटन इस सीजन टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे।

32 वर्षीय ओवर्टन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनका योगदान टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनकी कमी जरूर खलेगी।

ओवर्टन की जगह शामिल किए गए डियान फॉरेस्टर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पांच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी तेज गेंदबाज माना जाता है।

CSK इस सीजन चोटों से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में रही है। टीम पहले ही कई अहम खिलाड़ियों को गंवा चुकी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बीच सीजन में चोटिल हो गए।

इसके अलावा चेन्नई ने महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में शामिल किया था। लगातार हो रहे बदलावों के बीच CSK अब अपने बचे हुए मुकाबलों में नई संयोजन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

फॉरेस्टर पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह ओवरटन की कमी को भरते हुए टीम को संतुलन दें और चेन्नई की उम्मीदों को जिंदा रखें।

Thu, 14 May 2026 18:46:21 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Mamata Banerjee के घर में Mahua Moitra, Yusuf समेत कई नेता पहुंचे | TMC | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:15:49+00:00

Breaking News: घायल युवक को खाट पर लादने की आई नौबत! #shorts | Raebareli News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:08:02+00:00

News Ki Pathshala: Iran-US War के बीच PM Modi क्यों जा रहे विदेश ?Latest News |Top News |Modi in UAE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:15:15+00:00

Now Nirman Manch: फराज किदवई ने पीएम मोदी पर साधा निशाना! #shorts #ytshorts #pmmodi # #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T13:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers