Responsive Scrollable Menu

PSEB 10th Result 2026 Out: पंजाब बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, SMS से भी करें चेक

पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने Punjab Board 10th Result 2026 घोषित किया जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट PSEB Official Website पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र और अभिभावक अब ऑनलाइन और SMS दोनों माध्यमों से परिणाम चेक कर सकते हैं।

इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा का कुल रिजल्ट 94.52 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर पास प्रतिशत हासिल किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.96 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.23 फीसदी दर्ज किया गया।

बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 2,69,505 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,54,744 छात्रों ने सफलता हासिल की। वहीं 13,126 छात्रों की सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 1,593 छात्र परीक्षा में फेल हुए हैं। इसके अलावा 42 छात्रों के रिजल्ट फिलहाल रोक दिए गए हैं।

अगर रिजल्ट देखने के दौरान वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से परेशानी आती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में PB10 टाइप करके 5676750 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।

पंजाब बोर्ड के नियमों के अनुसार परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इससे छात्र बिना साल खराब किए दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन जल्द शुरू किए जाएंगे।

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश में आज हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 नए विधायकों को मिल सकती है जगह; कई नामों पर चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश में आज हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, 6 नए विधायकों को मिल सकती है जगह; कई नामों पर चर्चा तेज

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर का ऐतिहासिक धमाका... आईपीएल में कप्तानी करते हुए रचा इतिहास, केएल राहुल के खास क्लब में मारी एंट्री

Shreyas iyer creates history: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी (दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स) के लिए बतौर कप्तान 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मैच में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर चौका जड़कर उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाम हासिल किया और दिग्गज केएल राहुल के एक बेहद खास और दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. Thu, 14 May 2026 21:58:38 +0530

  Videos
See all

Pratik Yadav Death : प्रतीक की मौत का आखिरी 10 मिनट का सच! क्या हुआ था उस रात? Aparna Yadav |UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:43:24+00:00

News Ki Pathshala: मंदिरों में रखा है सरकार से ज्यादा सोना! | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:30:34+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi को मिलेगा मंदिर में रखा सोना? | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:35:22+00:00

मजबूरी का नाम राहुल गांधी ! | Kerala Politics | Congress | IUML | VD Satheeshan | RahulGandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:30:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers