Responsive Scrollable Menu

UP: मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया बेटा, ईंट से कूचकर युवक को उतारा मौत के घाट

UP News : लखनऊ के बिजनौर में बेटे ने मां के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। 'आपत्तिजनक स्थिति' में देखने के बाद अनिल ने सूरज को शराब पिलाकर बाग में सिर कूचकर मार डाला।

Continue reading on the app

Jabalpur Boat Tragedy: 13 मौतों का कौन ज़िम्मेदार? High Court के Judge करेंगे जांच

 मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले के बरगी बांध में हुए क्रूज नौका हादसे की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि आयोग तीन माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज नौका 30 अप्रैल को जबलपुर जिले के बरगी बांध में पलट गई थी। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 28 अन्य को बचा लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को गठित इस आयोग की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय द्विवेदी करेंगे। आयोग हादसे के कारणों की जांच करेगा, यह देखेगा कि बचाव एवं राहत कार्य पर्याप्त थे या नहीं और जिम्मेदारी तय करेगा। अधिकारी ने बताया कि आयोग अंतर्देशीय पोत अधिनियम-2021 तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की वर्ष 2017 की नौका सुरक्षा दिशानिर्देशों के तहत नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों के लेखा परीक्षण एवं प्रमाणीकरण के प्रावधानों का भी अध्ययन करेगा।

उन्होंने कहा कि आयोग नौकाओं, क्रूज और जल क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन एवं रखरखाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने तथा ऐसे स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के गठन के संबंध में भी सुझाव देगा। अधिकारी ने बताया कि आयोग राज्य राजपत्र में अधिसूचना जारी होने की तारीख से तीन माह के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जेमी ओवर्टन की जगह सीएसके में हुई दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की एंट्री, अबतक 5 टी20 खेले

आईपीएल 2026 में लगातार चोटों से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया कि फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में CSK का हिस्सा बने हैं।

दरअसल, जेमी ओवर्टन दाएं जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को ही CSK ने जानकारी दी थी कि ओवर्टन चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं। यह चोट चेन्नई के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि ओवरटन इस सीजन टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल रहे।

32 वर्षीय ओवर्टन ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ 136 रन भी बनाए। गेंद और बल्ले दोनों से उनका योगदान टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में संघर्ष कर रही चेन्नई सुपर किंग्स को अब उनकी कमी जरूर खलेगी।

ओवर्टन की जगह शामिल किए गए डियान फॉरेस्टर अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन उन्होंने कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फॉरेस्टर ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक वह पांच अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 83 रन बनाए हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी तेज गेंदबाज माना जाता है।

CSK इस सीजन चोटों से सबसे ज्यादा प्रभावित टीमों में रही है। टीम पहले ही कई अहम खिलाड़ियों को गंवा चुकी है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, जबकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बीच सीजन में चोटिल हो गए।

इसके अलावा चेन्नई ने महाराष्ट्र के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में शामिल किया था। लगातार हो रहे बदलावों के बीच CSK अब अपने बचे हुए मुकाबलों में नई संयोजन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।

फॉरेस्टर पर अब बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वह ओवरटन की कमी को भरते हुए टीम को संतुलन दें और चेन्नई की उम्मीदों को जिंदा रखें।

Thu, 14 May 2026 18:46:21 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : PM Modi की अपील के बाद Gold की खरीददारी में बदलाव #pmmodi #narendramodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:15:02+00:00

Trump China Visit 2026 : जिनपिंग की बातों का जवाब नहीं दे पाए बड़बोले ट्रंप ! Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:09:20+00:00

Bengal News : रिपोर्टर के सवाल पर सायनी को आया गुस्सा ? #sayanighosh #mamatabanerjee #tmcnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:08:40+00:00

NEET Paper Leak: CBI जांच में 'Money Trail' का बड़ा खुलासा! | Breaking News | Top News | Big News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T14:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers