Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: अंपायर से बदतमीजी, शांत स्वभाव वाले एंडी फ्लावर ने क्यों खोया आपा, सुनाई गई सजा

Andy Flower Fined: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है. फ्लावर पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.3 की अवमानना का आरोप है. कहा जा रहा है कि मैच के 18वें ओवर के दौरान एंडी फ्लावर ने चौथे अंपायर से बदतमीजी से बात की, जिसके बाद उन्हें सजा भुगतनी पड़ रही है.

Continue reading on the app

सोमनाथ मंदिर के पास घूमने की 7 बेहतरीन जगहें, जहाँ कदम रखते ही मिलता है असीम शांति का अनुभव, बिना गए अधूरी होगी यात्रा

Places to visit near Somnath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. आज पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष के रूप में यहां भव्‍य आयोजन किया जा रहा है. अगर आप भी सोमनाथ मंदिर दर्शन के लिए प्‍लान बना रहे हैं तो मंदिर के साथ-साथ इन 7 अद्भुत जगहों को देखने से न चूकें! अपनी सोमनाथ यात्रा को परफेक्ट बनाने के लिए पढ़ें यह पूरी लिस्ट और खास टिप्स.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs MI: लगातार 4 हार के बाद घर में पंजाब किंग्स की मुंबई से टक्कर, प्लेऑफ के लिए जीत जरूरी

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में धमाकेदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स अब मुश्किल दौर से गुजर रही। सीजन के शुरुआती सात मुकाबलों में टीम ने 6 जीत और एक बेनतीजा मैच के साथ शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय पंजाब को खिताब का बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके। टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और प्लेऑफ की रेस में उसकी स्थिति कमजोर होती जा रही।

गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच पंजाब के लिए करो या मरो जैसा माना जा रहा। अगर टीम जीतती है तो अंक तालिका में तीसरे स्थान तक पहुंच सकती है, लेकिन हार मिलने पर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमें उसे पीछे छोड़ सकती।

गेंदबाजी पंजाब की बड़ी कमजोरी
पंजाब की सबसे बड़ी समस्या इस समय उसकी गेंदबाजी और खराब फील्डिंग बन गई। शुरुआती मुकाबलों में बल्लेबाजों ने टीम को लगातार जीत दिलाई, लेकिन अब प्रमुख बल्लेबाजों की फॉर्म गिरने लगी है। वहीं गेंदबाज डेथ ओवरों में लगातार रन लुटा रहे हैं।

पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत
दिलचस्प बात यह है कि पंजाब के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन के लक्ष्य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड है। टीम ने ऐसा 10 बार किया है। लेकिन दूसरी तरफ उसके नाम 200 से ज्यादा स्कोर डिफेंड करने में सबसे ज्यादा असफल रहने का रिकॉर्ड भी है। पंजाब अब तक नौ बार 200+ स्कोर बचाने में नाकाम रही है।

फील्डिंग भी टीम की चिंता बढ़ा रही है। इस सीजन पंजाब ने सबसे ज्यादा 18 कैच छोड़े हैं। अकेले शशांक सिंह ने पांच कैच टपकाए हैं, जो इस सीजन किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं।

डेथ ओवरों में पंजाब की गेंदबाजी बेहद कमजोर रही है। लगातार चार हार के दौरान टीम ने आखिरी ओवरों में 14 की इकॉनमी से रन दिए हैं। आठ गेंदबाज ऐसे रहे जिन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए। टीम लगातार गेंदबाजी संयोजन बदल रही है, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा।

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम के 11 मैचों में सिर्फ छह अंक हैं। हालांकि अब मुंबई पर किसी तरह का दबाव नहीं है और यही बात पंजाब के लिए खतरा बन सकती है।

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह की भूमिका बेहद अहम होगी। वह इस सीजन कभी अच्छे तो कभी खराब प्रदर्शन करते नजर आए हैं। धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में पंजाब को उनसे बड़ी उम्मीदें होंगी।

वहीं मुंबई के लिए रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। चोट से वापसी के बाद उन्होंने छह मैचों में 243 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 177 से ज्यादा रहा है। तेज गेंदबाजों के खिलाफ रोहित काफी आक्रामक दिखे हैं, जिससे पंजाब की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

धर्मशाला में पिछले मैच में सभी 39 ओवर तेज गेंदबाजों ने फेंके थे। स्पिनरों को एक भी ओवर नहीं मिला था। ऐसे में इस मुकाबले में भी तेज गेंदबाजों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है।

Thu, 14 May 2026 12:30:49 +0530

  Videos
See all

China Warns America on Taiwan LIVE: ताइवान पर भिड़े चीन-अमेरिका! | Trump vs Jinping | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:11:52+00:00

Prateek Yadav Funeral: पिता के अंतिम संस्कार में बेटियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल! | Aparna Yadav | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:16:01+00:00

Delhi Bus Gangrape: दिल्ली गैंगरेप पर AAP ने सरकार को घेरा |Breaking News | Women Safety #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:11:09+00:00

Trump Visit in China: 'अमेरिका चीन के रिश्ते खतरनाक मोड़ पर होंगे'-जिनपिंग| Beijing Meeting #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T07:14:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers