Responsive Scrollable Menu

बार्सिलोना ने 29वां ला लीगा खिताब जीता:रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया; मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने गोल किए

बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग 'ला लीगा' का खिताब फिर जीत लिया। रविवार को एल क्लासिको में टीम ने रियल मैड्रिड को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सीजन के तीन मैच बाकी रहते अपनी 29वीं ला लीगा ट्रॉफी पक्की कर ली। मैच में मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस ने गोल किए। जीत के बाद बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अंकों का अंतर 14 हो गया, जिसे पार करना रियल मैड्रिड के लिए नामुमकिन है। यह मुकाबला बार्सिलोना के घरेलू मैदान कैंप नाउ पर खेला गया। भावुक हुए खिलाड़ी: हेड कोच के पिता को समर्पित की जीत मैच के दौरान बार्सिलोना के खिलाड़ियों ने भावुक संदेश दिया। गोल करने के बाद मार्कस रशफोर्ड और फेरान टोरेस हेड कोच हंसी फ्लिक के पास गए और उन्हें गले लगाया। कोच फ्लिक के पिता का पिछले वीकेंड निधन हुआ था। खिलाड़ियों ने जीत और गोल को कोच और उनके परिवार को समर्पित किया। रशफोर्ड का जादू: फ्री-किक से शुरुआत, भविष्य पर सस्पेंस मैच की शुरुआत में मैनचेस्टर यूनाइटेड से लोन पर आए मार्कस रशफोर्ड ने शानदार फ्री-किक से बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। यह इस सीजन का उनका 14वां गोल था। हालांकि, बार्सिलोना उन्हें 28 मिलियन पाउंड (करीब ₹300 करोड़) में परमानेंट खरीदेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। मैच के बाद रशफोर्ड ने कहा,'मैं कोई जादूगर नहीं हूं, लेकिन अगर होता तो बार्सिलोना में ही रुक जाता। देखते हैं भविष्य में क्या होता है।' होम ग्राउंड पर अजेय रही बार्सिलोना, 18 में 18 मैच जीते इस सीजन में बार्सिलोना ने घरेलू मैदान 'कैम्प नोऊ' में खेले सभी 18 मुकाबले जीते हैं। टीम पिछले 11 मैचों से अजेय है और लीग के सभी 35 मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। बार्सिलोना अब सबसे ज्यादा 36 ला लीगा खिताब जीतने वाली रियल मैड्रिड से 7 खिताब पीछे है। रियल मैड्रिड की मुश्किल बढ़ी: ड्रेसिंग रूम विवाद और खराब फॉर्म दूसरी ओर, रियल मैड्रिड के लिए यह हार दर्दनाक रही। कोच अल्वारो अर्बेलोआ के मार्गदर्शन में टीम संघर्ष करती नजर आई। टीम के अंदरूनी हालात भी ठीक नहीं हैं। मैच से कुछ दिन पहले ऑरेलियन टचौमेनी और फेडेरिको वाल्वरडे के बीच बहस हुई थी। इसमें वाल्वरडे को चोट लगी और वे मैच नहीं खेल पाए। पूरे 90 मिनट में रियल मैड्रिड केवल एक शॉट टारगेट पर मार सकी।

Continue reading on the app

भारत के ऊर्जा क्षेत्र में इतिहास रचने जा रहा 'नया बिहार', इस जिले में 56,000 करोड़ का न्यूक्लियर प्लांट लगाएगी NTPC

NTPC Bihar Nuclear Project: भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बिहार एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है. एनटीपीसी ने बिहार के बांका जिले में राज्य के पहले बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) की नींव रखने की प्रक्रिया तेज कर दी है. हजारों करोड़ रुपये के निवेश वाली यह परियोजना न केवल बिहार की बिजली की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि राज्य को औद्योगिक विकास के एक नए दौर में ले जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 1 रन पर बवाल… अश्विन ने IPL में इस नियम को बदलने की उठाई मांग, पंजाब को हुआ नुकसान

R Ashwin On DRS reversal: आईपीएल 2026 के 58वें मैच में ऑन फील्ड अंपायर के एक फैसले के चलते पंजाब को नुकसान का सामना करना पड़ा. ऐसे में भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के नियमों में बदलाव की मांग की है. Thu, 14 May 2026 22:06:33 +0530

  Videos
See all

Black and White Anjana Om Kashyap: Trump-Jinping मुलाकात में कैसे चाइना पूरी तरह अमेरिका पर हावी रहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:31:52+00:00

News Ki Pathshala: मंदिरों में रखा है सरकार से ज्यादा सोना! | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:30:34+00:00

Pratik Yadav Death : प्रतीक की मौत का आखिरी 10 मिनट का सच! क्या हुआ था उस रात? Aparna Yadav |UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:43:24+00:00

News Ki Pathshala: PM Modi को मिलेगा मंदिर में रखा सोना? | #pmmodi #gold #templegold #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-14T16:35:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers