Responsive Scrollable Menu

IPL का गणित- बेंगलुरु जीत से टॉप पर आई:आज पंजाब पीछे छोड़ सकती है, मुंबई प्लेऑफ से बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के मौजूदा सीजन की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने रविवार के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आखिरी बॉल तक चले मैच का टॉस बेंगलुरु ने जीता था। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 8 विकेट पर हासिल कर लिया। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा सिचुएशन 2 हार के बाद जीता बेंगलुरु, मुंबई की 8वीं हार बेंगलुरु को लगातार दो हार झेलने के बाद जीत मिली है। जबकि, मुंबई की टीम सीजन में 8वां मैच हारी है। आज के मैच का हाल पंजाब के पास टॉप पर पहुंचने का मौका पंजाब किंग्स के 10 मैचों में 6 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 13 पॉइंट्स हैं। आज दिल्ली को हराकर टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए टीम को बचे 4 मैचों में 2 और जीत चाहिए। दिल्ली के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स लेकर आठवें स्थान पर है। टीम को पिछले 5 मैचों में 4 हार मिली हैं। आज की हार दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदों को लगभग खत्म कर सकती है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स राहुल के पास पहुंच सकती है ऑरेंज कैप IPL के 19वें सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासन टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। उनकी टीम के ही अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, दिल्ली के केएल 468 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वे 26वां रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। भुवनेश्वर 21 विकेट के साथ टॉप बरकरार बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बने हुए हैं। उनके नाम 21 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई के अंशुल कम्बोज और तीसरे पर गुजरात के कगिसो रबाडा हैं। ------------------------------------------------------ IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- मुंबई आखिरी बॉल पर हारी, प्लेऑफ रेस से बाहर, बेंगलुरु ने 2 विकेट से हराया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रन का टारगेट बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

'राजा शिवाजी' ने 10वें दिन पकड़ी रफ्तार, कमाई में दर्ज की शानदार बढ़त, जानें रितेश देशमुख की फिल्म का टोटल कलेक्शन

Raja Shivaji Box Office Collection Day 10: रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. रिलीज के 10वें दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है, जिसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 65 करोड़ के पार जा चुका है. हालांकि, ओपनिंग डे पर बंपर शुरुआत करने के बाद वर्किंग डेज में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई थी, लेकिन वीकेंड आते ही दर्शकों की भीड़ फिर से सिनेमाघरों की ओर उमड़ पड़ी. खासकर मराठी बेल्ट में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

जिसने मुंबई इंडियंस को किया प्लेऑफ से बाहर, मैच के बाद रो पड़ा, पुरानी टीम के साथी की बात कर क्रुणाल पंड्या हुए भावुक

क्रुणाल पंड्या ने अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यादगार पारी खेलते हुए जीत दिलाई. आखिरी बॉल तक चले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को जीत मिली और मुंबई का सफर इस सीजन में खत्म हो गया. मैच के बाद क्रुणाल ने मुंबई में बिताए वक्त को याद किया और भावुक हो गए. Mon, 11 May 2026 09:06:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi का Congressपर सबसे बड़ा हमला! अब "MMC" बन गई है Congress? जानिए इस नए नाम का मतलब #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:06:30+00:00

sri sri ravi shankar ने PM Modi को बताया 'Yogi'! #modispeech #hindinews #ytshort #viral #artofliving #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:06:55+00:00

TMC के पूर्व प्रवक्ता Riju Dutta ने Mamata Banerjee की पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप | Bengal Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:02:26+00:00

'TALAPATHY VIJAY NEWS: विजय ने की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक #shorts #vijay #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-11T03:06:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers