Responsive Scrollable Menu

Honor X7e Plus 5G: 8,100mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

Honor X7e Plus 5G: Honor ने अपना नया Honor X7e Plus 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ...

Continue reading on the app

ईंधन संकट का नहीं पड़ा बुरा असर: जून में 7.3% बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, 23 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंची ग्रोथ

IIP Growth: मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से पिछले कुछ महीने देश में ईंधन संकट के हालात थे। लेकिन, अच्छी बात ये रही कि इसका औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर नहीं पड़ता दिख रहा। तमाम चुनौतियों के बावजूद औद्योगिक गतिविधियों ने जून में मजबूत रफ्तार पकड़ी। देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जून में सालाना आधार पर 7.3% बढ़ा, जो करीब 23 महीनों में सबसे तेज ग्रोथ है।

यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 6% से भी बेहतर रहा। मई में आईआईपी ग्रोथ संशोधित होकर 5.1% रही थी। जून के आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भी घरेलू औद्योगिक गतिविधियों में मजबूती बनी हुई।

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार
औद्योगिक उत्पादन में तेजी की सबसे बड़ी वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का बेहतर प्रदर्शन रहा। आईआईपी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले इस सेक्टर का उत्पादन जून में सालाना आधार पर 7.8% बढ़ा। घरेलू मांग मजबूत रहने और कई प्रमुख उद्योगों में लगातार गतिविधियां जारी रहने से मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट मिला।

IIP Growth India record

बिजली और गैस उत्पादन में भी दिखी तेजी
बिजली और गैस उत्पादन में भी अच्छी तेजी देखने को मिली। जून में इस क्षेत्र का उत्पादन 10.6% बढ़ा। औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार के साथ ऊर्जा की मांग बढ़ने का असर बिजली और गैस उत्पादन पर भी दिखाई दिया। हालांकि, माइनिंग सेक्टर का प्रदर्शन कमजोर रहा और इसकी ग्रोथ सिर्फ 1% रही।

कैपिटल गुड्स के उत्पादन में आई तेजी
उपयोग आधारित उद्योगों की बात करें तो कैपिटल गुड्स के उत्पादन में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जून में इसका उत्पादन 14.2% बढ़ा, जो निवेश गतिविधियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कंपनियों की कोशिश का संकेत है। वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद कंपनियों का निवेश जारी रहना अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा। 

जून के IIP आंकड़ों की प्रमुख बातें-

  • कुल औद्योगिक उत्पादन (IIP): 7.3%
  • मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ: 7.8%
  • बिजली और गैस उत्पादन: 10.6%
  • माइनिंग ग्रोथ: 1%
  • कैपिटल गुड्स: 14.2%
  • इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स: 7.5%
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स: 7.7%
  • वाटर सप्लाई और संबंधित गतिविधियां: 6.1%

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन गुड्स का उत्पादन जून में 7.5% बढ़ा, जो सरकारी और निजी क्षेत्र की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में जारी गतिविधियों को दिखाता है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादन में 7.7% का इजाफा हुआ। इससे टीवी, फ्रिज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे उत्पादों की मांग में मजबूती का संकेत मिलता है।

कुल मिलाकर, जून में IIP की 7.3% ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था के औद्योगिक क्षेत्र के लिए पॉजिटिव संकेत है। मजबूत मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों से पता चलता है कि घरेलू मांग और निवेश के दम पर उद्योग वैश्विक चुनौतियों के बावजूद अच्छी रफ्तार बनाए हुए और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ेगा। 

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test Day LIVE: भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का रोमांच आज से शुरू, गॉल में खेला जाएगा मुकाबला

India vs Sri Lanka Live score: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में उतरेगी. मैच शुरू होने का समय 10 बजे से है, जबकि टॉस 9.30 बजे होगा. Sat, 15 Aug 2026 07:41:42 +0530

  Videos
See all

80th Independence Day पर रेत कलाकार Sudarsan Pattnaik ने पुरी बीच पर रेत कलाकृति बनाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T02:17:14+00:00

स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi के भाषण का रिकॉर्ड! | #shorts #viralvideo #viralnews #independenceday #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T02:15:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers