दोहा से 23 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक जहाज पर हमला : यूके मैरीटाइम एजेंसी
दोहा, 10 मई (आईएएनएस)। यूके मैरीटाइम ट्रेड एजेंसी ने दावा किया है कि कतर के तट के नजदीक एक मालवाहक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। इस इलाके में हमले की धमकी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दी थी।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर की आधिकारिक साइट पर दी गई सूचना के अनुसार, दोहा से 23 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक बल्क कैरियर पर “अनजान प्रोजेक्टाइल” से हमला होने की खबर मिली है। आईआरजीसी ने कहा था कि इलाके में अमेरिकी जहाजों को वो निशाना बनाएगा। ब्रिटेन की सेना ने बताया कि रविवार को कतर के तट के पास एक जहाज अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया।
एजेंसी ने कहा, “आग छोटी ही थी जिसे बुझा दिया गया है; कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, इससे पर्यावरण पर कोई असर पड़ने की कोई रिपोर्ट नहीं है।”
ये खबर ऐसे समय में आई है जब ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि जो देश तेहरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू करेंगे, उन्हें होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
तस्नीम न्यूज एजेंसी ने ब्रिगेडियर जनरल अकरमी निया के हवाले से बताया कि युद्ध में दुश्मन अपने किसी भी मकसद में कामयाब नहीं हुआ और ईरान की राजनीतिक व्यवस्था भी कमजोर नहीं पड़ी। इसके बरअक्स देश के भीतर लोग एकजुट हुए और हम मजबूत हुए।
निया का कहना है, दुश्मन जानता है कि वह ईरान की प्रतिरोधक क्षमता को नहीं तोड़ सकता, इसलिए आखिरकार उसे सीजफायर मानना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जारी सीजफायर के दौरान ईरान ने अपनी सैन्य ताकत और क्षमताओं को और मजबूत किया है।
इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से एक खबर छापी है, जिसके मुताबिक ईरान के खार्ग द्वीप के पास समुद्र में बड़ा तेल रिसाव दिख रहा है। पिछले दिनों खार्ग में भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रुचि दिखाई थी। दरअसल, ये ईरान के लिए बहुत खास है, क्योंकि यहीं से ज्यादातर तेल विदेश भेजा जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तक यह करीब 20 वर्ग मील इलाके में फैल चुका था। ऑर्बिटल ईओएस संस्था का कहना है कि 3 हजार बैरल से ज्यादा तेल समुद्र में बहने की आशंका है; यह तेल सऊदी अरब की ओर बढ़ता देखा जा सकता है। फिलहाल रिसाव की वजह का पता नहीं चला है लेकिन इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान की चिंता बढ़ गई है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Tamil Nadu New CM: शपथ लेते वक्त विजय को राज्यपाल ने टोका, थलापति ने तुरंत सुधार ली अपनी ये गलती
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में एक्टर विजय थलापति ने शपथ ले ली है. शनिवार को आधिकारिक तौर पर वे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री हैं. खास बात है कि जब विजय शपथ ले रहे थे तो उस वक्त राज्यपाल ने उन्हें टोक दिया था. आखिर शपथ लेते-लेते राज्यपाल ने विजय को क्यों टोका, आइये जानते हैं….
#WATCH | Chennai: Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay takes oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/8yGuYEAkfj
— ANI (@ANI) May 10, 2026
नौ मंत्रियों ने भी ली शपथ
सीएम विजय के साथ-साथ नौ और मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जिसमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना शामिल है. खास बात है कि ये सभी विजय की पार्टी टीवीके के ही विधायक हैं. इनमें सहयोगी दलों के किसी भी विधायकों को शामिल नहीं किया गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















