प्रियंका गांधी की शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा, किरण रिजिजू बोले ये चरित्र हनन, माफ़ी की मांग
लोकसभा में आज सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम, संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसपर हंगामा हो गया, सत्ता पक्ष ने इसपर ऐतराज जताया, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन करना कहा और इस टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग करते हुए प्रियंका गांधी से माफ़ी मांगने के लिए कहा।
लोकसभा में आज सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम, संशोधन विधेयक, 2026 (Public Examinations Prevention of Unfair Means Amendment Bill, 2026) पर चर्चा चल रही है इसपर आज रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लोकसभा में आक्रामक अंदाज में दिखाई दी उन्होंने सरकार पर कई हमले किये, पीएम मोदी का नाम लेकर भी टिप्पणी की साथ ही वे नए शिक्षा मंत्री पर एक ऐसी टिप्पणी कर बैठीं कि सदन में हंगामा हो गया।
प्रियंका गांधी ने प्रह्लाद जोशी पर की टिप्पणी
प्रियंका गांधी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री चुना, एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर बैठाया जिसने एक गर्भवती महिला के बलात्कारियों की रिहाई पर सहमति जताई और ख़ुशी जताई, ऐसा कर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की करोड़ों लड़कियों को क्या सन्देश दिया? उनके इतना कहते ही शोर शुरू हो गया, सत्ता पक्ष ने टिप्पणी पर विरोध जताया, स्पीकर ओम बिरला ने भी प्रियंका गांधी को टोका।
किरेन रिजिजू ने टिप्पणी को “चरित्र हनन” करना कहा
प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा नए शिक्षा मंत्री के बारे में प्रियंका गांधी ने जो टिप्पणी की वो चरित्र हनन के बराबर है और हम ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं करते, उन्होंने स्पीकर से कहा टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए, उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए उन्हें सदन से माफ़ी मांगनी चाहिए।
प्रह्लाद जोशी ने प्रियंका गांधी पर एक्शन की मांग की
प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर भड़के प्रह्लाद जोशी अपनी सीट पर खड़े हो गए उन्होंने कहा प्रियंका गांधी को अपने बयानों की पुष्टि करनी चाहिए थी। गलत जानकारी फैलाने के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। क्या कोई भी कुछ भी कहकर बच सकता है? मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। उस टिप्पणी को कार्यवाही से निकाला जाना चाहिए और प्रियंका गांधी की उसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
प्रियंका गांधी बोलीं मेरा पास वीडियो है पुष्टि करुँगी
हालाँकि अपना वक्तव्य देने के बाद जब प्रियंका गांधी सदन के बाहर आई तो मीडिया ने उनसे इसपर सवाल किया जिसपर उन्होंने कहा मैं इसकी पुष्टि करुँगी मेरे पास इसके वीडियो भी हैं, उन्होंने कहा ऐसे समय में जब महिलाओं के अधिकारों, महिलाओं के लिए आरक्षण और महिलाओं को आगे लाने की बात हो रही है, यह बहुत गलत संदेश देता है।
MPSOS Result 2026: रुक जाना नहीं 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी, mpsos.nic.in पर चेक करें लिंक
MPSOS Result 2026: मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं और 12वीं जून सेशन परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Link: 10वीं और 12वीं के छात्र अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों की तलाश खास तौर पर MPSOS Result, Ruk Jana Nahi Result 2026, MPSOS Result Link और mpsos.nic.in को लेकर बढ़ गई है।
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026: 10वीं में 59.89% छात्र सफल
इस बार ‘रुक जाना नहीं’ योजना की कक्षा 10वीं परीक्षा में 59.89 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं कक्षा 12वीं के परिणाम में 52.44 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
MPSOS Result 2026 Link: यहां चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर दिए गए Result सेक्शन में जाना होगा और ‘Ruk Jana Nahi Result 2026’ लिंक का चयन करना होगा।
MPSOS Result 2026 चेक करने के लिए जरूरी जानकारी:
- MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट: mpsos.nic.in
- परीक्षा: रुक जाना नहीं योजना
- कक्षा: 10वीं और 12वीं
- सेशन: जून 2026
- रिजल्ट: जारी
www.mpsos.nic.in पर ऐसे चेक करें Ruk Jana Nahi Result 2026
- स्टेप 1: सबसे पहले MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: यहां Ruk Jana Nahi Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अब मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
- स्टेप 5: सबमिट करने के बाद आपका MPSOS Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 6: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
MP e-Services से भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम MP e-Services/MPeSeva के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। अगर रिजल्ट में किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो छात्र MPSOS की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
MPSOS Result 2026 के बाद क्या करें?
रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें। छात्रों को रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकालकर रखना चाहिए, क्योंकि आगे की पढ़ाई, प्रवेश या अन्य शैक्षणिक प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ सकती है।
MPSOS Result 2026 FAQs
MPSOS Result 2026 कहां चेक करें?
MPSOS Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर चेक किया जा सकता है।
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 जारी हो गया है?
हां, ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत 10वीं और 12वीं जून सेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Ruk Jana Nahi 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
छात्र mpsos.nic.in पर जाकर Result सेक्शन में Ruk Jana Nahi Result 2026 लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Ruk Jana Nahi 12th Result 2026 कैसे देखें?
12वीं के छात्र भी mpsos.nic.in पर Result सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
MPSOS Result 2026 का Direct Link कहां मिलेगा?
MPSOS Result 2026 का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के Result सेक्शन में उपलब्ध है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi








