Responsive Scrollable Menu

रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज, रावण बने यश ने लूटी महफिल, राम बन रणबीर कपूर ने भी जीता दिल

रणबीर कपूर स्टारर रामायण देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दो हिस्सों में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट दीपावली पर रिलीज करने की बात नहीं जा रही है। इसी बीच फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का ट्रेलर सावन के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया।

लंबे समय के इंतजार के बाद दर्शकों को यह ट्रेलर देखने को मिला है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर का लुक पहले ही सामने आ गया था, जो फैंस को बहुत पसंद आया था। वहीं अब राम के किरदार में यश की झलक भी सामने आ गई है, जो जबरदस्त है। ट्रेलर में युद्ध से लेकर रावण का अहंकार और राम जी के आदर्श गुण साफ झलक रहे हैं।

रामायण का ट्रेलर रिलीज

रामायण का यह ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन इसकी तारीख को बढ़ा दिया गया। अब 30 जुलाई को इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। सबसे खास बात यह है इसे रिलीज करने के लिए  मेकर्स ने ब्रह्म मुहूर्त का समय चुना और सावन का पहला दिन होने की वजह से ये और भी खास बन गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में यश का रावण के रूप में रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत रावण से होती है। इसमें सिंहासन हथियाने के लिए युद्ध, सफेद हाथी से लड़ाई और रावण का अहंकार बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। यश इस किरदार को सफलतापूर्वक पर्दे पर पेश करने में कामयाब रहे। उनके साथ सई पल्लवी, अरुण गोविल और रवि दुबे का लुक भी सामने आया है। कैकेयी, मंथरा और शूर्पणखा का किरदार भी बखूबी पेश किया गया है।

कलाकारों ने खींचा ध्यान

इस ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की आंखों में चमक साफ दिखाई दे रही है। दशरथ के किरदार में अरुण गोविल भावुकता पेश करने में कामयाब रहे। माता सीता के किरदार में सई पल्लवी का लुक कमाल का है। शांत, कोमल और शालीन स्वभाव की माता सीता को फिल्म में तलवारबाजी करते हुए दिखाया जाएगा, ये सीन कमाल का लग रहा है। रकुल प्रीत सिंह को फिल्म में शूर्पणखा के किरदार में देखा गया। वहीं रवि दुबे की झलक शूर्पणखा की नाक काटने वाले सीन में दिखाई दी। बहन के लिए रावण का बदला, माता सीता को खोने के बाद भगवान राम का दृढ़ निश्चय, युद्ध में कुंभकरण की एंट्री, भगवान राम का पिनाक धनुष तोड़ना ये सब कुछ ट्रेलर में शानदार तरीके से दिखाया गया है।

कब आएगी फिल्म

रामायण की रिलीज की बात करें तो इसका पहला हिस्सा 2026 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर राम, सई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, सनी देओल भगवान हनुमान, यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे।

Continue reading on the app

Trump Tariff Row: अमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर मचा बवाल, 25 राज्यों ने सरकार पर ठोका मुकदमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि विदेशी वस्तुओं पर भारी सीमा शुल्क लगाने से अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। इसी सोच के तहत उन्होंने पूर्व में 'इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट' (IEEPA) का इस्तेमाल कर लगभग हर देश से होने वाले आयात पर टैक्स लगाया था।

हालांकि, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को खारिज करते हुए सरकार को आयातकों से वसूला गया टैक्स लौटाने का आदेश दिया था। इसके बाद लगाए गए 10% के अस्थायी टैरिफ की समय-सीमा खत्म होते ही ट्रंप प्रशासन ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 का इस्तेमाल कर फिर से नया टैरिफ लागू कर दिया है।

​सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद फिर नया टैरिफ, 25 राज्यों ने कोर्ट का रुख किया 
​सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने और टैरिफ की समय-सीमा खत्म होने के बाद ट्रंप सरकार ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 का सहारा लिया है। इसके तहत यूरोपीय संघ, भारत समेत लगभग 60 देशों के आयात पर 10 से 12.5 प्रतिशत तक का नया टैरिफ लागू कर दिया गया है। इस फैसले के खिलाफ अमेरिका के 25 राज्यों ने एकजुट होकर इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट में याचिका दायर की है।

मुकदमों की अगुवाई कर रहीं न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में केस हारने के बाद प्रशासन एक बार फिर नए टैरिफ के जरिए आम परिवारों और कारोबारियों पर अवैध रूप से टैक्स का बोझ डालने की कोशिश कर रहा है।"

​99 प्रतिशत अमेरिकी आयात होगा प्रभावित, धारा 301 का लिया सहारा 
नए टैरिफ का असर उन देशों पर पड़ रहा है जिनसे अमेरिका का 99% आयात होता है। धारा 301 राष्ट्रपति को उन देशों पर सीमा शुल्क लगाने का अधिकार देती है जो अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल हैं। 25 राज्यों का आरोप है कि ट्रंप सरकार सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश को दरकिनार कर जबरन नया टैक्स थोप रही है। राज्यों के अनुसार, राष्ट्रपति के पास अपनी इच्छा से किसी भी देश पर व्यापक टैरिफ लादने का संवैधानिक अधिकार नहीं है।

​व्हाइट हाउस का बचाव: 'बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए कानूनन सही कदम' 
​राज्यों के इस कड़े विरोध के बीच व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने सरकार के फैसले का बचाव किया है। व्हाइट हाउस का तर्क है कि कई देश बंधुआ मजदूरी से बने सामान के आयात को रोकने में नाकाम रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बंधुआ मजदूरी से बने सामान को न रोकना अमेरिकी व्यापार और देश के मजदूरों के हित के खिलाफ है। सरकार का दावा है कि ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लगाया गया यह नया टैरिफ पूरी तरह से कानूनी रूप से मजबूत और जायज कदम है।

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 बल्लेबाज...जिन्होंने वनडे में जड़े सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल से नहीं टूटा एबी डिविलियर्स का विश्व कीर्तिमान

5 batsman hits Fastest fifties in ODI history: वनडे क्रिकेट में जब बल्लेबाजों ने मैदान पर कदम रखते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी, तो गेंदबाजों के पसीने छूट गए. एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के महज 16 गेंदों पर जड़े सबसे तेज अर्धशतक हों या सनथ जयसूर्या, कुसल परेरा और मार्टिन गप्टिल का 17 गेंदों वाला तांडव इन विध्वंसक पारियों ने वनडे इतिहास को बदलकर रख दिया. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जाने हैं जिन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़े. Wed, 12 Aug 2026 21:42:14 +0530

  Videos
See all

Imran Khan News LIVE Update: इमरान खान जिंदा या मुर्दा...क्या है मिस्ट्री? LIVE | Aaj Tak LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:03:57+00:00

Saudi Arabia-Turkiye-Pakistan का 'सुन्नी नाटो' या कागजी शेर? GD Bakshi ने खोल दी सबकी पोल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:10:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers