एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम:'पेज नॉट फाउंड' का मैसेज दिखने के बाद रिस्टोर हुआ; जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा
टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है। टेलीग्राम ने सर्विस रिस्टोर होने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि एप रिस्टोर कर दिया गया है और जल्द ही यह फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एप के हटने या वापस रिस्टोर होने की वजह नहीं बताई है। 'पेज नॉट फाउंड' का दिख रहा था एरर इससे पहले दिन में जब रायटर्स ने इसकी जांच की, तो एपल एप स्टोर पर टेलीग्राम का पेज गायब था। टेलीग्राम के एप स्टोर पेज पर एक संदेश दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था: "द पेज यू आर लुकिंग फॉर कांट बी फाउंड"। यानी आप जिस पेज की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिला। क्या होता है 'Page Not Found' (404 Error)? जब किसी एप या वेबसाइट का लिंक एक्टिव नहीं होता, डेटाबेस से फाइल हट जाती है या सर्वर में तकनीकी खराबी आती है, तब सिस्टम 'Page Not Found' या 404 एरर कोड दिखाता है। इसका मतलब है कि यूजर जिस URL तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, वह सर्वर पर मौजूद नहीं है। रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर को वॉन्टेड लिस्ट में डाला बीते दिनों रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए थे। इसके बाद रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है। FSS ने आरोप लगाया था कि टेलीग्राम का एडमिनिस्ट्रेशन उन चैनल्स, चैट्स और बोट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियां और चरमपंथी संगठन रूस में तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। रूस में पूरी तरह से बैन हो सकता है टेलीग्राम एप सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद टेलीग्राम प्रशासन ने इन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पावेल दुरोव पर नया केस दर्ज होने के बाद अब रूस में टेलीग्राम के भविष्य और इसकी सेवाओं पर पूरी तरह बैन लगने की आशंका बढ़ गई है। टेलीग्राम पर पहले से पाबंदियां, फिर भी लोकप्रिय रूस में टेलीग्राम सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्स में से एक है। रूसी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एप पर पहले ही कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद आम लोगों से लेकर सरकारी और मिलिट्री से जुड़े लोग भी इस एप का उपयोग करते हैं। भारत में भी विवादों में रहा है टेलीग्राम एप
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की तीसरी मेरिट लिस्ट, 93 हजार से अधिक छात्रों को मिले कॉलेज
DU UG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने आज यानी 8 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेस के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट सार्वजनिक कर दी है। जिन उम्मीदवारों के नाम इस सूची में शामिल हैं, वे 11 अगस्त 2026 तक अपनी आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, छात्रों को 13 अगस्त 2026 तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने और फीस का भुगतान करके अपना एडमिशन पक्का करना होगा। इसके अलावा, संबंधित कॉलेज 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा और उन्हें मंजूरी देंगे।
एडमिशन आंकड़े: कितने छात्रों को मिली सीटें?
दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 2,18,284 सफल रजिस्ट्रेशन में से 2,08,043 छात्रों ने अपने फेज-2 के पंजीकरण की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कुल 1,59,42,385 अलग-अलग कॉलेज और प्रोग्राम की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है।
तीसरी मेरिट लिस्ट में कुल 93,033 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें 42,019 छात्र और 51,014 छात्राएं शामिल हैं, जिसके साथ सीट आवंटन की दर 86.1% दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आवंटित सीट को कंफर्म नहीं करता है, तो उसका एडमिशन स्वतः रद्द हो जाएगा।
डीयू यूजी एडमिशन 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Special Quotas)
विभिन्न कोटे के अंतर्गत आने वाले छात्रों के लिए प्रवेश कार्यक्रम इस प्रकार है:
राउंड 1 - CW, ECA और स्पोर्ट्स कोटा:
- सीट आवंटन: 9 अगस्त 2026
- आवंटित सीट स्वीकार करने की तिथि: 9 से 11 अगस्त 2026
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 8 से 12 अगस्त 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 13 अगस्त 2026
राउंड 2 - वार्ड कोटा (Ward Quota):
- सीट आवंटन: 10 अगस्त 2026
- आवंटित सीट स्वीकार करने की तिथि: 10 से 11 अगस्त 2026
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 8 से 12 अगस्त 2026
- फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 13 अगस्त 2026
मेरिट लिस्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट नोटिफिकेशन या अपडेट सेक्शन पर जाएं।
- इसके बाद "UG Admissions 2026 Merit List" के लिंक पर क्लिक करें।
- डीयू सीयूईटी 2026 मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- छात्र अपना नाम या अपने एप्लीकेशन नंबर की मदद से सूची में अपना स्टेटस देख सकते हैं।
- भविष्य की जरूरतों के लिए डीयू मेरिट लिस्ट 2026 की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी और नियमित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi












