Responsive Scrollable Menu

हजारों वॉट्सएप अकाउंट अचानक बंद, मैसेज आया- अंडर रीव्यू:बिना वार्निंग सभी फीचर्स ब्लॉक, कंपनी बोली- कभी-कभी गलती हो जाती है

मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में हजारों यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे के लिए रीव्यू में डाल दिए हैं। इस दौरान एप के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। जब प्रभावित यूजर्स ने एप खोला तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया, ‘अकाउंट इन रीव्यू। डेट रिक्वेस्टेड: 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा शर्तों का पालन करता है।’ इस दिक्कत के बाद प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर सफाई दी। कहा कि हम दूसरे यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए ऐसा करते हैं। कभी-कभी गलती हो जाती है। इसे जल्दी सुधारेंगे। सवाल-जवाब में पूरे मामले को समझें… सवाल 1. यह समस्या कब शुरू हुई और क्या यूजर्स को पहले सूचना दी गई थी? जवाब: यह समस्या भारतीय समयानुसार सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आई। मेटा ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने या रीव्यू में डालने से पहले कोई वार्निंग या नोटिफिकेशन नहीं दिया था। सवाल 2. स्क्रीन पर मैसेज के अलावा एप में और क्या विकल्प दिए गए हैं? जवाब: 'अकाउंट इन रीव्यू' वाले मैसेज के ठीक नीचे वॉट्सएप ने दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प ‘जिम्मेदारी से वॉट्सएप का उपयोग कैसे करें’ नाम से गाइडेंस देता है और दूसरा विकल्प ‘चोरी हुए फोन और अकाउंट के बारे में’ जानकारी के लिए है। सवाल 3. वॉट्सएप कंपनी ने इस पूरी घटना पर क्या सफाई दी है? जवाब: मामले पर वॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपनी सेवा का गलत इस्तेमाल करने वालों से आगे रहने के लिए हमेशा काम करते हैं और अन्य यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट्स को बैन करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और जब ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैटिंग पर लाने के लिए इसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करने की कोशिश करते हैं।’ अकाउंट रीव्यू प्रोसेस सवाल 4. प्रभावित यूजर्स का सोशल मीडिया पर क्या कहना है? जवाब: बिना किसी कारण अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान यूजर्स ने एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा वॉट्सएप अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने अपील सबमिट कर दी है, लेकिन स्क्रीन पर बस 24 घंटे का मैसेज दिख रहा है।’ सवाल 5. क्या इस टेक्निकल इश्यू से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा है? जवाब: हां, सलोनी नाम की एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, "मेरा वॉट्सएप बिना किसी चेतावनी के अचानक डिसेबल हो गया। मैं केवल ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करती हूं और मेरा पूरा काम वॉट्सएप पर ही निर्भर है। यह बहुत बेवजह की परेशानी है।" सवाल 6. अगर आपका अकाउंट भी रीव्यू में चला जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? जवाब: अगर आपकी स्क्रीन पर 24 घंटे का रीव्यू मैसेज दिख रहा है, तो आपको कंपनी की ओर से जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, आप स्क्रीन पर दिख रहे अपील बटन या वॉट्सएप सपोर्ट पेज पर जाकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं। यदि आपने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अकाउंट 24 घंटे में खुद रिस्टोर हो जाएगा। यूजर्स ने वॉट्सएप डाउन होने की शिकायत की थी इस बीच देर रात डाउनडिटेक्टर पर दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने वॉट्सएप का सर्वर डाउन होने की शिकायत की थी। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, US, UK और भारत समेत कई देशों के हजारों यूजर्स को फोटो, वीडियो और स्टेटस अपडेट भेजने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, टेक्स्ट मैसेज की सर्विस काम कर रही थी। अभी सभी सर्विसेज बहाल हो चुकी हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… TRAI ने रीलॉन्च किया मायकॉल एप: अब ग्राहक कॉल क्वालिटी को रेटिंग दे सकेंगे, इससे सर्विस क्वालिटी सुधारने में मदद मिलेगी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Bihar Board इंटर स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026: मार्कशीट वितरण शुरू, स्कूल-कॉलेज से ऐसे करें कलेक्ट

BSEB compartmental marksheet: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेजों का वितरण शुरू कर दिया है। बोर्ड की ताजा सूचना के अनुसार, ये सभी दस्तावेज 7 अगस्त 2026 से संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालयों में उपलब्ध करा दिए गए हैं।

छात्रों को नहीं जाना होगा सीधे DEO कार्यालय
स्पेशल या कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अब सीधे DEO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों/प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थान में नामांकित छात्रों की ओर से ये दस्तावेज DEO कार्यालय से एकत्र करें।

किन-किन दस्तावेजों का हो रहा है वितरण
संबंधित DEO कार्यालयों में निम्नलिखित दस्तावेज भेजे गए हैं:

  • इंटरमीडिएट स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 की मार्कशीट
  • प्रोविजनल-कम-माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • सी.टी.आर. (C.T.R.)
  • स्क्रूटनी के बाद जारी की गई संशोधित मार्कशीट

ये सभी दस्तावेज 7 अगस्त 2026 से DEO कार्यालयों में उपलब्ध हैं।

छात्रों को कैसे मिलेगी उनकी मार्कशीट?
BSEB ने प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने संस्थान से जुड़े छात्रों के दस्तावेज संबंधित DEO कार्यालय से प्राप्त करें। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर यह जानकारी लें कि दस्तावेज कब वितरित किए जाएंगे।

छात्रों को इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

  • सबसे पहले अपने संबंधित प्लस टू स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।
  • संस्थान से मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों के वितरण की जानकारी प्राप्त करें।
  • जब स्कूल या कॉलेज को DEO कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त हो जाएं, तो उनसे यह दस्तावेज कलेक्ट करें।
  • मार्कशीट और अन्य प्रमाण पत्रों पर छपी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

छात्रों को दी गई यह खास सलाह
BSEB ने खासतौर पर इंटरमीडिएट स्पेशल/कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी मार्कशीट, प्रोविजनल-कम-माइग्रेशन सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों के लिए अपने संबंधित प्लस टू स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।

इस नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को अपने दस्तावेज सीधे DEO कार्यालय से लेने के बजाय अपने संस्थान के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वितरण की तारीख और प्रक्रिया की अद्यतन जानकारी के लिए लगातार अपने स्कूल-कॉलेज के संपर्क में बने रहें।

Continue reading on the app

  Sports

'बबली बदनाम' पर क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल का किलर डांस, बोल्ड मूव्स देखकर फैंस बोले- उफ्फ!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल अपने एक इंस्टाग्राम रील वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. श्रेयंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'बबली बदमाश' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है. श्रेयंका के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. श्रेयंका फिलहाल चोट से उबर रही हैं. उन्हें हाल ही समाप्त हुए टी20 विश्व के दौरान चोट लगी थी. Wed, 12 Aug 2026 13:28:03 +0530

  Videos
See all

हिमन्त विश्व शर्मा का बड़ा ऐलान... गुवाहाटी में बनेगी Satellite City | Assam News | Guwahati #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:28:18+00:00

Amit Shah Statement : संसद में छात्र आंदोलन और परीक्षाओं पर घमासान के बीच अमित शाह का ऐलान | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T08:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers