Responsive Scrollable Menu

एक लाइन के आइडिया पर बनीं 3 फिल्में, तीनों निकलीं ब्लॉकबस्टर, हर बार तोड़े रिकॉर्ड, अंधाधुंध छापे पैसे

3 Iconic Bollywood Story : बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों की अक्सर चर्चा होती है. हर फिल्म में कई तरह एंगल होते हैं. ऐसे कई एंगल जोड़कर फिल्म बनती है. बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिनकी पूरी कहानी सिर्फ एक लाइन की थी. मजेदार बात यह है कि जब भी ऐसी फिल्में बनीं, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आज हम ऐसी ही तीन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनकी कहानी को सिर्फ एक लाइन में रेखांकित किया जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही फिल्में एक ही बॉलीवुड सुपर स्टार की थीं. ये तीनों फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं.....

Continue reading on the app

एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, धमकी देने वाले ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उनसे 10 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। धमकी भरा एक मैसेज विदेशी नंबर से एल्विश और उनके पिता को भेजा गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एल्विश से ये फिरौती लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई है। उन्होंने जानकारी दी है कि उनके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी, जिसे वह नहीं उठा पाए। उसके बाद उन्हें व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें रंगदारी की मांग की गई है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

एल्विश यादव से रंगदारी की मांग

पुलिस को जो शिकायत की गई है उसमें एल्विश ने बताया है कि 5 मई को उनके पास विदेशी नंबर से एक कॉल आया था। वो कॉल उठा नहीं पाए। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज प्राप्त हुआ। यह मैसेज केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनके पिता को भी किया गया है। इसमें 10 करोड रुपए मांगे गए हैं और रुपए न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 56 थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

जिस विदेशी नंबर से मैसेज आया है। उसमें मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नजदीकी रणदीप मलिक बताया है। यूट्यूबर से 10 करोड़ रुपए देने को कहा गया है। इतना ही नहीं पैसे ना मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मैसेज कहां से भेजा गया है और किसने किया है।

घर पर हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। 17 अगस्त 2025 को उनके घर के बाहर तीन बाइक पर आए बदमाशों ने दो दर्जन राउंड फायरिंग की थी। ये मामला भी सेक्टर 56 थाना में कई धाराओं में दर्ज किया गया था। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और विदेश में बैठी भाऊ गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

Continue reading on the app

  Sports

सब मेरे साथ काम करने को बेताब हैं ...विराट कोहली के फोटो अनलाइक करते ही रातों-रात बदली व्लॉगर लिजलैज की किस्मत

क्रिकेट की दुनिया में चेज मास्टर का खिताब हासिल करने वाले विराट कोहली का नाम बहुत बड़ा है. उनकी एक लाइक कैसे किसी की लाइफ बदल सकती है इसका सबूत जर्मन मॉडल-इन्फ्लुएंसर लिजलैज है. उन्होंने बताया कि विराट के फोटो लाइक और अनलाइक करने के बाद जिंदगी बहुत बदल गया. Sun, 10 May 2026 10:30:12 +0530

  Videos
See all

Thalapathy Vijay ने ली Tamil Nadu CM की शपथ, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखिए LIVE VIDEO #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:02:08+00:00

UP Cabinet Expansion: UP मंत्रिमंडल की लिस्ट में ये नाम भी हुए शामिल! | UP News | CM Yogi | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:10:16+00:00

Maharashtra:जन सेवा कनेक्ट योजना लॉन्च, CM फडणवीस-सिंधिया ने किया उद्घाटन | Andheri Railway Station #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:13:57+00:00

West Bengal: ममता युग खत्म, शुभेंदु युग की शुरुआत | Suvendu Adhikari | BJP | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T05:02:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers