Responsive Scrollable Menu

OTT Releases This Week: इस हफ्ते मनोरंजन का नया धमाका, रिलीज हो रही हैं ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच और मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। कई बड़ी ...

Continue reading on the app

Promotion : शिक्षा विभाग ने 557 हाई स्कूल प्राचार्यों को दी पदोन्नति, बनाया हायर सेकंडरी स्कूल प्रिंसिपल, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने हाई स्कूल प्राचार्यों को प्रमोशन का तोहफा दिया है, स्कूल शिक्षा विभाग ने 557 हाई स्कूल प्राचार्यों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य बनाया है, शासन ने पिछले दिनों 20 जुलाई को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की थी और उसकी अनुशंसा पर हाई स्कूल प्राचार्य को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किये हैं।

राज्य शासन के आदेश के मुताबिक हाई स्कूल के प्राचार्य को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल के पद पर वेतनमान रुपये 15600-39100+5400 ग्रेड-पे (म.प्र. वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के पे मेट्रिक्स लेवल 12) में पदोन्नत किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि ये पदोन्नति मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 के अंतर्गत दो वर्ष की परीक्षण अवधि के लिए होगी।

असहमति जताने वाले प्राचार्य की जानकारी 15 दिन में देनी होगी 

स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि  प्राचार्य उ.मा.वि. की वरिष्ठता आदेश का गुणानुक्रम ही पदोन्नत पद का वरिष्ठताक्रम  रहेगा। संबधित प्राचार्यों को पदोन्नति के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 दिवस की समय-सीमा में पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा अथवा पदोन्नति पद हेतु असहमति देनी होगी। पदस्थापना की कार्यवाही पृथक से की जाएगी। पदोन्नति पद पर असहमति व्यक्त करने वाले प्राचार्यों की सूचना संबधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को अनिवार्य रूप से हार्ड एवं साफ्ट कापी में उपलब्ध करायी जाए।

इन निर्देशों का भी करना होगा पालन  

राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि जिन हाई स्कूल प्राचार्य  की पदोन्नति की गई यदि उनमें से कोई प्राचार्य स्कूल शिक्षा विभाग का नहीं और निर्धारित वरिष्ठता नहीं रखता हो तो उसे पदोन्नति पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाये। इसकी लिखित सूचना पूर्ण तथ्यों सहित आदेश जारी होने की दिनांक से 15 दिवस के भीतर लोक शिक्षण संचालनालय को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दी जाये। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए जो प्राचार्य हाईस्कूल पदोन्नत हुए हैं उसी प्रवर्ग के हैं। यदि विपरित स्थिति पाई जाए तो तत्काल संचालनालय को अवगत करायें।

https://www.mpbreakingnews.in/wp-content/uploads/2026/07/MpBreakingNews39504803.pdf

Continue reading on the app

  Sports

Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा

 भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की श्रृंखला से टेस्ट कमेंट्री में पदार्पण करेंगे। उन्हें 15 अगस्त को गॉल में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।

Wed, 12 Aug 2026 12:28:54 +0530

  Videos
See all

Ram Nath Kovind Autobiography पर PM Narendra Modi ने कही बड़ी बात #ytshorts #viral #trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:10:52+00:00

Weather Update: 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट? | Monsoon Alert | IMD | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T07:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers