Delhi On High Alert: हाई अलर्ट पर दिल्ली! BJP हेडक्वॉर्टर समेत सरकारी दफ्तरों पर आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा कड़ी
Delhi On High Alert: इंटेलिजेंस एजेंसियों को आतंकी हमले की खुफिया इनपुट मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इनपुट में BJP हेडक्वॉर्टर समेत सरकारी दफ्तरों पर संभावित आतंकी खतरे का संकेत दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसके चलते दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील जगहों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है
Patanjali Masala Boondi: चना दाल बेसन और इंडियन मसालों से बनी कुरकुरी और स्वादिष्ट पतंजलि मसाला बूंदी से बनाए रायता
Patanjali Masala Boondi: इंडियन स्नैक्स की दुनिया में बूंदी का स्वाद हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहा है. चाहे रायते हो या चाट का स्वाद बढ़ाना हो या फिर हल्के-फुल्के स्नैक के रूप में कुछ कुरकुरा खाना हो बूंदी हर मौके पर परफेक्ट बैठती है. पतंजलि मसाला बूंदी खासतौर पर चने के दाल के बेसन से तैयार की गई बूंदी है, जो इसे बेहतरीन स्वाद और शानदार कुरकुरापन देती है. यह छोटी-छोटी तली हुई गोल गोलियां स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ कई तरह के व्यंजनों में काम आती है.
क्या है पतंजलि मसाला बूंदी की खासियत?
पतंजलि मसाला बूंदी को अच्छी क्वालिटी वाले बेसन से बनाई जाती है. इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है ताकि इसका असली स्वाद बरकरार रहे. इसकी गोल-गोल और कुरकुरी बनावट इसे दूसरे स्नैक्स से बिल्कुल अलग बनाती है. पतंजलि ने इसे हल्के मसालों और बेहतरीन तेल में तल कर तैयार किया है. यह बूंदी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.
ये भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: त्रिदोष क्या होता है? स्वामी रामदेव ने बताया इसका देसी इलाज
रायता और चाट का स्वाद बढ़ाए
इन दिनों गर्मियों का मौसम है. ऐसे में लोग खाने के साथ रायता पीना खूब पसंद करते हैं. अगर आप घर में दही का रायता बना रहे हैं तो पतंजलि बूंदी उसका स्वाद कई गुना बढ़ा सकती है. इस मसाला बूंदी को दही में मिलाने से रायते का टेक्सचर बेहतरीन हो जाता है और इसमें मौजूद करी पत्ते का जबरदस्त स्वाद भी रायते में आता है. इसके अलावा, आप इसे भेलपुरी, दही भल्ला, सेवपुरी और दूसरी चाट में भी डालकर खा सकते हैं. त्योहारों और खास मौकों पर बनने वाले व्यंजनों में भी बूंदी का खास स्थान होता है.
हर समय खाया जाने वाला लाइट स्नैक
पतंजलि मसाला बूंदी को सीधे स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं. इसे चाय के साथ खाएंगे तो इसका कुरकुरा स्वाद आपको खूब भायेगा. यात्रा के दौरान, ऑफिस में या शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. इसकी पैकिंग भी सुविधाजनक होती है, जिससे यह लंबे समय तक आसानी से स्टोर हो जाता है.
स्वाद और गुणवत्ता का भरोसा
पतंजलि की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी अपने उत्पादों में गुणवत्ता और शुद्धता का खास ख्याल रखती है. पतंजलि बूंदी भी इसी भरोसे के साथ तैयार की जाती है ताकि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और क्वालिटी मिल सके.
बेस्ट चॉइस पतंजलि मसाला बूंदी
अगर आप कुरकुरी, स्वादिष्ट और मल्टीपर्पज नमकीन की तलाश में हैं, तो पतंजलि मसाला बूंदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. चने की दाल से बनी यह तली हुई गोल गोलियां रायता, चाट और स्नैक हर रूप में स्वाद का मजा बढ़ा देती हैं.
ये भी पढ़ें- Bel Murabba Benefits: स्वाद के साथ ताजगी और पाचन को दुरुस्त करेगा पतंजलि बेल मुरब्बा, गर्मियों में जरूर खाएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation