क्या गॉल में श्रीलंका की बराबरी कर पाएगी टीम इंडिया? जानें इस मैदान पर कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs SL: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. स्पिन फ्रेंडली इस पिच पर टीम इंडिया के सामने कई चुनौतियां होंगी, लेकिन टीम इंडिया इस मैच को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस में बने रहना है तो सीरीज के दोनों मैचों में जीत दर्ज कर अंक हासिल करने होंगे. इतना ही नहीं, टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतकर श्रीलंका की बराबरी भी करना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका का टेस्ट में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.
गॉल में कैसा है भारत बनाम श्रीलंका का हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो मेजबान श्रीलंका का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेला है, जिसमें से श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज किया है. जबकि 2 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. यानी इस मैदान पर कभी भी भारत और श्रीलंका का कोई टेस्ट मैच ड्रा नहीं हुआ है.
गॉल टेस्ट में भारत बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 5
श्रीलंका जीता: 3
भारत जीता: 2
ड्रॉ मैच: 0
गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सभी 5 मैचों के नतीजे
पहला टेस्ट (अगस्त 2001): गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच अगस्त 2001 में खेला गया था. इस मैच को मेजबान श्रीलंका ने 10 विकेट से जीता था. दिग्गज सनथ जयसूर्या की कप्तानी में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराया था.
दूसरा टेस्ट (31 जुलाई - 3 अगस्त 2008): गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2008 में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 170 रनों से हराया था. इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने शानदार नाबाद 201* रनों की पारी खेली थी. जबकि दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने मैच में 10 विकेट लिए थे.
तीसरा टेस्ट (जुलाई 2010): गॉल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच जुलाई 2010 में खेला गया था. इस मैच में भी श्रीलंका ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था. श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का आखिरी टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने अपना 800वां विकेट पूरा किया था.
चौथा टेस्ट (अगस्त 2015): भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में चौथा टेस्ट मैच अगस्त 2015 में खेला गया था. इस मैच में श्रीलंका ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी. मजबूत स्थिति में होने के बावजूद टीम इंडिया को हार मिली थी. दिनेश चांदीमल की बेहतरीन बल्लेबाजी और रंगना हेराथ की फिरकी के सामने टीम इडिया चौथी पारी में 112 रन पर पर सिमट गई थी.
पांचवां टेस्ट (जुलाई 2017): गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पांचवा और पिछली बार साल 2017 में टेस्ट मैच खेला गया था. विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों से हरा दिया था. यह गॉल के मैदान पर भारत की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत है, जिसमें शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रनों की पारियां खेली थीं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने बिगाड़ा बांग्लादेश का खेल, टीम इंडिया का दौरा रद्द होना तय, BCB को होगा भारी नुकसान
सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल
siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18







