CM धामी से मिले उत्तराखंड के शेफ केसर सिंह, सहयोग के लिए जताया आभार
दिल्ली के होटल अग्निकांड मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे उत्तराखंड के शेफ केसर सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. उन्होंने मुश्किल वक्त में उत्तराखंड सरकार से मिली तुरंत मदद और सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया. यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां सीएम धामी ने दरियादिली दिखाते हुए उन्हें आगे भी हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया.
शेफ केसर सिंह नेगी ने CM धामी से मुलाकात कर जताया आभार
मुख्यमंत्री धामी ने शेफ केसर सिंह नेगी का हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने हर नागरिक की सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा तैयार है, और जरूरत पड़ने पर उन्हें आगे भी हर तरह की मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसीबत के समय अपने लोगों की हिम्मत बढ़ाना और उन्हें सही मदद दिलाना सरकार का फर्ज है. उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ऐसे मामलों में आपस में तालमेल बिठाकर पीड़ित व्यक्ति की हर संभव मदद करें.
CM धामी ने केसर सिंह नेगी को दिया मदद का भरोसा
आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर भी शेफ केसर सिंह नेगी से बात करके उनका हालचाल जाना था. तब भी उन्होंने भरोसा दिया था कि उत्तराखंड सरकार उनके साथ है और हर तरह की मदद करेगी. इस मामले को लेकर सीएम धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी बातचीत की थी. मुख्यमंत्री की इसी मदद और अच्छे व्यवहार के लिए केसर सिंह नेगी ने आज अपने परिवार के साथ मिलकर उनका दोबारा धन्यवाद किया.
कैसे और कब हुआ यह दर्दनाक हादसा?
जून 2026 में दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुआ होटल अग्निकांड दिल्ली के इतिहास के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक है. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित 'फ्लरिश स्टे बीएंडबी' नामक एक पांच मंजिला होटल में लगी इस भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आग इस होटल में सुबह करीब 8:30 से 8:45 बजे के बीच लगी थी. शुरुआती जांच में पता चला कि, आग की शुरुआत होटल की इमारत के ग्राउंड फ्लोर या बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट की रसोई से हुई थी, जहां अचानक एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोव में जोरदार धमाका हुआ था. चूंकि यह एक बेहद तंग और भीड़भाड़ वाला इलाका था, इसलिए आग ने पलक झपकते ही पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. बता दें कि इस हादसे में 21 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और करीब 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: सीएम धामी की कोशिश लाई रंग, रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी
शिर्डी के साईं बाबा और ट्रस्ट के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट का मामला, HC ने GAC को दिया 7 दिन का समय
ट्रस्ट की ओर से अदालत को बताया गया कि आपत्तिजनक कंटेंट के URL और अन्य विवरण कंपनी को देने के बाद भी उसकी तरफ से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में ट्रस्ट ने केंद्र और शिकायत अपीलीय समिति से संपर्क किया, और कंटेंट के यूट्यूब पर उपलब्ध होने की जानकारी दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan








.jpg)
