चंडीगढ़ में 500-500 रुपये के नोटों का लंगर, मंदिर के बाहर बांटे बर्गर-कोल्ड ड्रिंक और कैश
चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में एक अनोखा 'लंगर' चर्चा का विषय बना हुआ है. शिव मंदिर के बाहर अमृतसर के रहने वाले राजा ने जरूरतमंद लोगों को 500-500 रुपये के नोट बांटे. इसके साथ लोगों को मुफ्त बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी दी गई. राजा का कहना है कि वह साल 2019 से इस तरह के कैश लंगर लगाते आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिप्टोकरेंसी है. सरकारी एजेंसियां उनके काम और आय के स्रोत की जांच कर चुकी हैं. राजा ने कहा कि वह आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए इस तरह के लंगर लगाते रहेंगे. राजा इससे पहले चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में भी लोगों को पैसे बांट चुके हैं. अब उन्होंने अगले दिन पेट्रोल का लंगर लगाने का ऐलान किया है. देखिए चंडीगढ़ के सेक्टर-8 से यह अनोखा वीडियो.
ऑटोपायलट, हाइड्रोलिक फेल... पायलट का नशा ही नहीं, सामने आईं 13 गड़बड़ियां, 300 फीट गिर गया था एयर इंडिया का प्लेन
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. यह विमान उड़ान के दौरान अचानक से 300 फीट नीचे चली गई थी. इस प्लेन के पायलट-इन-कमांड का कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट मारिजुआना के लिए पॉजिटिव आया है. इसी बीच पोस्ट-फ्लाइट रिपोर्ट में 13 फॉल्ट मैसेज की जानकारी भी सामने आई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







.jpg)

