Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 9 मई 2026, दिन शनिवार है. आज मई माह का 9वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
Yuzvendra Chahal vaping video: आईपीएल 2026 में वेपिंग विवाद अब और बड़ा होता जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के बाद अब पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा कि चहल टीम फ्लाइट के अंदर वेपिंग करते नजर आए। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इस मामले ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी।
दरअसल, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टीम के सफर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसी वीडियो के एक कथित हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि चहल फ्लाइट में ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो में चहल अपने साथी खिलाड़ी शशांक सिंह के साथ बैठे दिखाई दे रहे और ऐसा लग रहा है कि वह कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बड़ी बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत में वेपिंग पूरी तरह बैन है और अगर कोई खिलाड़ी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ जुर्माना लगाना काफी नहीं है।
शिवरामकृष्णन ने लिखा, 'वेप भारत में बैन है। ऐसे लोगों को जेल के पीछे होना चाहिए। अगर कानून है तो उसका पालन भी होना चाहिए। 25 प्रतिशत मैच फीस काटना कोई बड़ी सजा नहीं है। अगर यही काम कोई आम आदमी करता तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती?'
Vape is banned in India. Should be behind bars. What is the point in having Laws and not implementing them. 25% of match fees is peanuts. What if a regular person had done this, What would the action be?
— Laxman Sivaramakrishnan (@LaxmanSivarama1) May 8, 2026
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी इसी तरह के विवाद में फंसे थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वेपिंग करते देखा गया था। उस मामले में बीसीसीआई ने उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर काट लिया था।
इसी बीच बीसीसीआई ने सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों को एक सख्त निर्देश भी जारी किया है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने आठ पन्नों की गाइडलाइन भेजते हुए साफ कहा है कि स्टेडियम, ड्रेसिंग रूम, टीम होटल और प्रैक्टिस एरिया में वेप, ई-सिगरेट या किसी भी प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल पूरी तरह बैन रहेगा।
बीसीसीआई ने यह भी कहा कि ऐसा करना सिर्फ आईपीएल नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि भारतीय कानून के तहत संज्ञेय अपराध भी हो सकता है। फिलहाल चहल की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।