Responsive Scrollable Menu

भारतीय नौसेना को मिला नया चीफ: वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन होंगे अगले नौसेना प्रमुख, नए CDS का भी ऐलान

Indian Navy Chief 2026: भारत की रक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे 31 मई से आधिकारिक तौर पर नौसेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण करेंगे और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2028 तक रहेगा। उन्हें भारतीय नौसेना का 27वां प्रमुख नियुक्त किया गया है।

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ माने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं और रणनीतिक मामलों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसके अलावा उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के ज्वाइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नेवल वॉरफेयर करंजा और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज से भी उच्च सैन्य शिक्षा हासिल की है।

फिलहाल एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2024 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। अब उनके बाद कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना की कमान संभालेंगे।

इसी के साथ केंद्र सरकार ने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के नाम का भी ऐलान कर दिया है। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को देश का अगला CDS नियुक्त किया गया है। मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है।

Continue reading on the app

हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर...दिल्ली कैपिटल्स पर बरसे कार्तिक, पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर भड़के

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हाल हद से ज्यादा खराब हो चुका है. 11 मैच खेलने के बाद टीम को सिर्फ 4 जीत मिली है. इसमें भी दो जीत पहले दो मुकाबले में मिली थी. पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि एक मौका दिया जाना चाहिए था.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल के सामने होंगे रबाडा, आज RR vs GT के मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

राजस्थान रॉयल्स आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक हो चुकी है. इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर पॉइंट्स टेबल को प्रभावित करेगा. चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स की नजरें पांचवें स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस को पछाड़ने पर होंगी, जो शुरुआती चैंपियन से बहुत पीछे नहीं हैं. Sat, 9 May 2026 09:58:19 +0530

  Videos
See all

Vijay Thalapathy | Tamil Nadu Politics | 118 MLA लाओ तभी कुछ होगा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:34:20+00:00

West Bengal New CM Oath Cerremony | ब्रिगेड ग्राउंड में दिखी संस्कृति की झलक | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:35:30+00:00

Vijay Thalapathy | Tamil Nadu Politics| विजय के चाहने वालों का जबरदस्त सेलिब्रेशन मोमेंट #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:36:12+00:00

West Bengal New CM Oath Cerremony | ढोल नगाड़ों संग दिखे लोग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-09T04:41:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers