Responsive Scrollable Menu

शिमला-धर्मशाला NH पर गाड़ी पर गिरी चट्टान, एक की मौत:दो घायल, कुल्लू में भी चलती कार पर लैंडस्लाइड में दो व्यक्ति इंजर्ड

हिमाचल प्रदेश में शिमला-धर्मशाला एनएच-205 पर भराड़ीघाट के पास दोपहर बाद एक चलती कार पर बड़ी चट्टान गिर गई। इसमें शिमला के रहने वाले 63 वर्षीय अनिल बक्शी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बृजेश्वरी बक्शी और बेटे कर्ण बक्शी को गंभीर चोट आई है। वहीं कुल्लू के आनी में भी एनएच 305 पर आज सुबह के वक्त चलती गाड़ी पर मलबा व चट्टानें गिर गई। इससे गाड़ी में सवार दोनों लोगों को चोटें आई है। गाड़ी मलबे के नीचे दब गई। आनी के ही नए बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी पर भी लैंडस्लाइड हो गया। इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। शिमला से समिट्री में भी सोमवार देर शाम पहाड़ी से चट्टानें गिर गई। इससे सड़क किनारे पार्क तीन बाइक को नुकसान पहुंचा।राज्य के ज्यादातर भागों में बीती रात से बारिश हो रही है। इससे सुबह के वक्त चंडीगढ़-मनाली फोरलेन समेत 259 सड़कें, 161 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 54 पेयजल योजनाएं हो गई। प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश से 910 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। कुल्लू में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी को देखते हुए एसडीएम कुल्लू ने सब डिवीजन के सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित की। कुल्लू में बीती रात से ही तेज बारिश हो रही है। इससे क्षेत्र में काफी संख्या में सड़कें अवरुद्ध हो गई। प्रशासन को इसे देखते हुए शिक्षण संस्थानों को लेकर फैसला लेना पड़ा। आज 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वहीं मौसम विभाग (IMD) ने आज (मंगलवार को) कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। IMD के मुताबिक- प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि, कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आज की तुलना में थोड़ा कमजोर रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए अगले 4 दिनों के लिए कुछ जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से रहें दूर IMD ने भारी बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों और खड्डों के किनारे न जाने, तेज बहाव वाले पानी को पार न करने तथा लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक भूस्खलन और सड़क पर मलबा आने की स्थिति बन सकती है। लोगों को स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। बारिश से तापमान में आई गिरावट बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में हुई बारिश का असर तापमान पर देखने को मिला है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे गिरकर 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Continue reading on the app

बच्चे को दूध वाली चाय पिलाते हैं? डॉक्टर से जान लें सेहत को होने वाले नुकसान!

कई पैरेंट्स बच्चे को रेगुलर बेसिस पर चाय पिलाते हैं। उन्हें लगता है कि थोड़ी सी दूध वाली चाय से कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन ये केवल मिथ है। डॉक्टर कहते हैं कि दूध वाली चाय हो या थोड़ी सी, बच्चे की सेहत पर काफी खराब असर डाल सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 23:33:55 +0530

  Videos
See all

Weather Update: अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट? | Heavy Rain Alert | Storm Alert | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T22:30:05+00:00

Monsoon Session 2026 | NEET Paper Leak पर चर्चा से कौन भाग रहा ... सरकार या विपक्ष ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T22:35:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers