Responsive Scrollable Menu

भोपाल नगर निगम की सख्त कार्रवाई, अस्पताल पर 50 हजार का जुर्माना, 400 से ज्यादा लोगों को नोटिस

भोपाल नगर निगम ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल मंगलवार को निगम प्रशासन ने दो अलग-अलग मामलों में सख्त कदम उठाए। एक ओर आवासीय भवनों में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वाले 400 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किए गए, वहीं दूसरी ओर बायो मेडिकल वेस्ट को गीले कचरे के साथ मिलाकर देने पर एक निजी अस्पताल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दरअसल नगर निगम के अनुसार, वार्ड क्रमांक 68 के राजीव नगर स्थित बालाजी अस्पताल पर कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई की गई। निगम ने अस्पताल प्रबंधन को अंतिम चेतावनी भी दी है कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।

गोविंदपुरा ट्रांसफर स्टेशन पर खुला मामला

वहीं निगम अधिकारियों को गोविंदपुरा कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर गीले कचरे के साथ बायो मेडिकल वेस्ट मिला। मामला गंभीर होने के कारण अधिकारियों ने कचरे की जांच शुरू की। करीब तीन घंटे की जांच के बाद कचरे के स्रोत की पहचान की गई। जांच में पता चला कि यह कचरा बालाजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से आया था। इसके बाद निगम अधिकारी संबंधित कचरा वाहन के साथ अस्पताल पहुंचे और कचरे की पहचान कराई। अस्पताल कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि यह कचरा उनके यहां से ही भेजा गया था।

इसके बाद निगम ने कचरे का पृथक्कीकरण नहीं करने और बायो मेडिकल वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ मिलाने के मामले में अस्पताल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

कचरा वाहन चालकों को भी सख्त निर्देश

दरअसल नगर निगम ने कचरा संग्रहण करने वाले वाहन चालकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे गीला, सूखा और अन्य प्रकार का कचरा अलग-अलग ही स्वीकार करें। यदि किसी वाहन में मिश्रित कचरा पाया जाता है, तो संबंधित चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों पर भी कार्रवाई

वहीं इसके साथ ही नगर निगम ने आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति के चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ भी अभियान चलाया है। पिछले दो दिनों में निगम की टीमों ने ऐसे भवनों की पहचान कर 400 से अधिक भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में अनियमित व्यावसायिक गतिविधियों से स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue reading on the app

NTR को लेकर आई बड़ी खबर, कंधे की चोट के बाद KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी, टीम ने दिया हेल्थ अपडेट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार NTR को लेकर एक जरूरी अपडेट सामने आया है. कंधे की चोट के बाद मेडिकल जांच कराने के बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की सलाह दी है. अब अभिनेता की कंधे की सर्जरी 12 अगस्त यानी कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी. उनकी टीम ने बयान जारी कर बताया है कि डॉक्टरों की टीम सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी और आगे की जानकारी भी शेयर करती रहेगी.

Continue reading on the app

  Sports

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Sushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम और जेल भेजना अपवाद माना जाता है. लेकिन इस मामले में कथित तौर पर पहले से सुनियोजित और बेहद गंभीर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. इसलिए सुशील कुमार को जमानत देने का आधार नहीं बनता. Wed, 12 Aug 2026 00:00:01 +0530

  Videos
See all

How Donald Trump swapped planes to avoid threat from Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T20:00:31+00:00

CM Yogi on Mafia Raj: कैसे मच्छर-माफिया फ्री हुआ UP? योगी ने बताया पूरा फॉर्मूला | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T21:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers