प्लास्टिक नोटों पर आया एक और अपडेट, जानिए 10 और 20 रुपए कितने नोट रिलीज करेगी RBI
भारत में जल्द ही करेंसी नोटों का नया रूप देखने को मिल सकता है. 10 और 20 रुपए के पॉलिमर बैंकनोट लाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. इन नोटों को लेकर फील्ड ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है. खास बात यह है कि पॉलिमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं और पानी, धूल तथा नमी का भी इन पर कम असर पड़ता है.
100 करोड़ पॉलिमर नोटों के ट्रायल की तैयारी
केंद्र सरकार ने 10 और 20 रुपए मूल्यवर्ग के कुल 1 अरब यानी 100 करोड़ पॉलिमर बैंकनोट फील्ड ट्रायल के लिए पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. वित्त मंत्रालय की ओर से संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, यह मंजूरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड की सिफारिश के आधार पर दी गई है.
इसके लिए RBI अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. हालांकि, अभी इन नोटों की छपाई और ट्रायल की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है, इसलिए इनके बाजार में आने की निश्चित तारीख बताना संभव नहीं है.
कागजी नोटों के साथ ही चलेंगे पॉलिमर नोट
पॉलिमर नोट आने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि 10 और 20 रुपए के कागजी नोट अचानक बंद हो जाएंगे. शुरुआती दौर में दोनों तरह के नोट एक साथ चलेंगे. यानी लोगों को भुगतान या लेनदेन के दौरान कागजी और पॉलिमर, दोनों प्रकार के नोट मिल सकते हैं.
अगर फील्ड ट्रायल सफल रहता है और इनके इस्तेमाल से जुड़े अनुभव सकारात्मक रहते हैं, तो भविष्य में इन मूल्यवर्गों के पॉलिमर नोटों की नियमित आपूर्ति शुरू की जा सकती है.
पानी और गंदगी का नहीं होगा ज्यादा असर
पॉलिमर नोटों की सबसे बड़ी खासियत उनकी मजबूती और टिकाऊपन मानी जाती है. कागज से बने नोट लगातार इस्तेमाल, नमी, पसीने, पानी और गंदगी के संपर्क में आने के कारण जल्दी खराब हो जाते हैं. इसके मुकाबले पॉलिमर से बने नोट लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
इन नोटों के आसानी से न फटने और पानी से खराब न होने की वजह से छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की उपयोगिता बढ़ सकती है. खासकर ऐसे नोट, जो रोजमर्रा के लेनदेन में बार-बार लोगों के हाथों में आते हैं.
नकली नोटों पर भी लग सकती है लगाम
पॉलिमर बैंकनोटों में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल करने की भी अधिक संभावनाएं रहती हैं. पारदर्शी हिस्से, विशेष डिजाइन और अन्य सुरक्षा तकनीकों के जरिए नकली नोट तैयार करना मुश्किल बनाया जा सकता है.
हालांकि, किसी भी नई करेंसी तकनीक की प्रभावशीलता उसके वास्तविक इस्तेमाल और सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर करेगी. ऐसे में फील्ड ट्रायल के दौरान इन पहलुओं पर भी विशेष नजर रखी जाएगी.
कागजी नोटों की छपाई पर खर्च बड़ी चुनौती
कागजी नोटों की सीमित उम्र के कारण उन्हें लगातार बदलना पड़ता है. इससे करेंसी प्रिंटिंग और रखरखाव का खर्च बढ़ता है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में RBI द्वारा कागजी नोटों की छपाई पर 6,372.8 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई थी. ऐसे में लंबे समय तक चलने वाले नोटों की व्यवस्था से भविष्य में करेंसी प्रबंधन की लागत कम करने में मदद मिल सकती है.
अभी नहीं तय हुई लॉन्च की तारीख
फिलहाल पॉलिमर नोटों की छपाई की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है. इसलिए इनके वास्तविक इस्तेमाल की तारीख और कुल संभावित खर्च को लेकर कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई है. सबसे पहले फील्ड ट्रायल होगा और उसके परिणामों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा.
यानी फिलहाल कागजी नोट चलते रहेंगे, लेकिन अगर पॉलिमर नोटों का प्रयोग सफल रहा तो आने वाले समय में भारतीय करेंसी का स्वरूप धीरे-धीरे बदलता हुआ दिखाई दे सकता है.
यह भी पढ़ें - चुनाव जीतने के बाद पहली बार बांकीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का किया एलान
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर के भाई की हुई नेशनल टीम में एंट्री, मिल सकता है डेब्यू का मौका
साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसेन के जुड़वा भाई डुआन यानसेन को पहली बार साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम में शामिल किया गया है. डुआन को इसी महीने होने वाले नामीबिया दौरे के लिए टी20 और वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम में जगह मिली है. वहीं साउथ अफ्रीका ने अनुभवी स्पिनर ब्योर्न फोर्टुइन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है, क्योंकि टीम ने नियमित कप्तानों को इस दौरे से रेस्ट दिया है. इस सीरीज में डुआन यानसेन को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
डुआन यानसेन को मिली घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम
26 साल के डुआन यानसेन भी अपने भाई की तरह एक ऑलराउंडर हैं. वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के 2025/26 सीजन में शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका की टीम में अपनी जगह बनाई है. घरेलू वनडे कप में डुआन को 'डिवीजन 1 वनडे कप प्लेयर ऑफ द ईयर' चुना गया था. उन्होंने टाइटंस टीम को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और CSA प्रोविंशियल वनडे चैलेंज फाइनल में लायंस के खिलाफ नाबाद 61 रनों की मैच-जिताऊ पारी खेली थी.
Duan Jansen, the twin brother of Marco, has been picked in the South African squad for the first time.
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 11, 2026
Duan will be in contention to make his debut in the T20Is and ODIs during the Namibia tour. pic.twitter.com/44I3QRcajQ
डुआन के पास घरेलू टी20 और लिस्ट-ए मैचों का अच्छा है अनुभव
डुआन यानसेन को घरेलू क्रिकेट का एक लंबा और शानदार अनुभव है. उन्होंने अब तक अपने करियर में 29 फर्स्ट-क्लास, 35 लिस्ट-ए और 57 टी20 मैच खेले हैं. लिमिट फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने लिस्ट-ए मैचों में 45 विकेट और टी20 क्रिकेट में 64 विकेट अपने नाम किए हैं. घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण वो कई बड़े लीग्स में भी खेलते नजर आए. दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट SA20 लीग में डुआन यानसेन जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेले हैं. जबकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में डुआन यानसेन मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं.
मार्को और डुआन ने रचा इतिहास
मार्को यानसेन और डुआन यानसेन क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे जुड़वा भाई बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल (IPL 2023) और साउथ अफ्रीका की SA20 लीग दोनों में खेला है. मार्को पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं. अब उनके भाई डुआन के पास भी इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका है.
नामीबिया दौरे का पूरा शेड्यूल
साउथ अफ्रीका की टीम नामीबिया दौरे पर टी20I ट्राई सीरीज खेलेगी. यह ट्राई सीरीज सीरीज दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. इसके बाद नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी. बता दें कि यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच इतिहास की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज होगी. वनडे सीरीज के सभी मुकाबले विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे. दक्षिण अफ्रीका की टीम 25 अगस्त को नामीबिया के विंडहोक के लिए रवाना होगी.
????Squad Announcement????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 11, 2026
The South African Men’s selection panel has today announced the 15-player squad for the white-ball tour to Namibia later this month.
DP World Lions spinner Bjorn Fortuin will captain the side as the Proteas take on Namibia and Zimbabwe in a T20… pic.twitter.com/vsFeT1Vp84
साउथ अफ्रीका, नामीबिया जिम्बाब्वे T20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज का शेड्यूल
28 अगस्त: नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
29 अगस्त: दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे
1 सितंबर: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका
4 September: नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
6 September: फाइनल मैच
ऐतिहासिक वनडे सीरीज
9 सितंबर: पहला वनडे
11 सितंबर: दूसरा वनडे
13 सितंबर: तीसरा वनडे
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पिटाई करने वाला भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? टॉप-10 लिस्ट पर डालिए नजर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










