'उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता', CM धामी ने धार्मिक स्थलों के विकास की कही बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवा सदन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पुरालो विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकार की गई धनराशि के लिए सीएम धामी का आभार भी जताया है. बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विल्ला नौगांव, विधानसभा पुरोला के तहत 65 गांवों के आराध्य देवता रुद्रेश्वर महादेव के डांडा देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.79 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत दी है.
'धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए काम कर रही सरकार'
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आस्था और परंपरा से जुड़े मंदिरों एवं मेलों के विकास पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. सीएम धानी ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान हैं और इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. सीएम धामी ने आगे कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है.
रुद्रेश्वर महादेव मंदिर 65 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र
इस दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि डांडा देवराणा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र के 65 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने कहा कि मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्थाएं जुड़ी हुई हैं. मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिलेगी.
'धार्मिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही सरकार'
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण और विकास के साथ-साथ स्थानीय आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के विकास को प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जा सकेंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों एवं श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा.
पुरोला विधायक ने सीएम धामी का जताया आभार
पुरोला विधायक ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा डांडा देवराणा रुद्रेश्वर महादेव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने के लिए भी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि राजकीय मेले का दर्जा मिलने से इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक मेले को व्यापक पहचान मिलेगी. साथ ही क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं तथा धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई गति मिलेगी. इस अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं मंदिर समिति के सदस्य तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा नेता जगनमोहन चंद, सरदार सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बचन चौहान एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
IND vs AFG T20I: भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज की तारीखों की हुई पुष्टि, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
IND vs AFG T20I: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. सोमवार, 10 अगस्त को जारी एक बयान में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे. ACB ने यह भी साफ किया कि बीसीसीआई ने भी इन तारीखों पर अपनी सहमति दे दी है.
भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से होगा शुरू
क्रिकबज के पास उपलब्ध पत्र के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने अपने बिजनेस पार्टनर्स को लिखा है कि अफगानिस्तान का भारत दौरा 2026, 13 सितंबर से 17 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. उन्होंने पुष्टि की है कि इन तारीखों के लिए बीसीसीआई ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है और इन मैचों के लिए वेन्यू भी तय कर लिए गए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया था. इसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली थी. अब 2 महीने बाद अफगानिस्तान की टीम 3 टी20I सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी
⚡️SCHEDULE CONFIRMED⚡️
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 11, 2026
The ACB has confirmed that the three-match T20I series against India at the Arun Jaitley Stadium in Delhi will be held on September 13, 15 and 17. pic.twitter.com/wrG39jxPBR
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









