Bengal New CM News: Suvendu Adhikari होंगे West Bengal के नए CM, Amit Shha ने खुद किया नाम का ऐलान
ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ही होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री. कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. शुभेंदु कल सुबह 11 बजे रवींद्र जयंती के ऐतिहासिक मौके पर सीएम पद की शपथ लेंगे. #suvenduadhikari #bengalnewcm #amitshah #bengalcm #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने शुक्रवार को बताया कि अशोक कुमार लाहिड़ी ने उपाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
लाहिड़ी आर्थिक नीति और सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। वह पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं।
नीति आयोग के अनुसार, शिक्षा जगत, सार्वजनिक संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उनके अनुभव से साक्ष्य आधारित नीतियां बनाने और आर्थिक बदलाव से जुड़े प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।
थिंक टैंक ने कहा कि उसे उम्मीद है कि लाहिड़ी भारत के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक नीतिगत पहलों को मजबूत करने में अहम योगदान देंगे।
पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लाहिड़ी को इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंजूरी के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने सुमन बेरी की जगह ली है, जो मई 2022 से नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।
इससे पहले अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। इसने सहकारी संघवाद को मजबूत करने, सुधारों को आगे बढ़ाने और लोगों के जीवन को आसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने लाहिड़ी और नीति आयोग के अन्य नए पूर्णकालिक सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पुनर्गठित नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक सोच के लिए एक गतिशील मंच के रूप में काम करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अशोक कुमार लाहिड़ी को उपाध्यक्ष बनने पर मेरी शुभकामनाएं। राजीव गौबा, प्रोफेसर के. वी. राजू, प्रोफेसर गोबर्धन दास, प्रोफेसर अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को भी नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य बनने पर शुभकामनाएं। मैं सभी के सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करता हूं।
पीएम मोदी ने लाहिड़ी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्थशास्त्र और सार्वजनिक नीति में उनका अनुभव भारत की सुधार यात्रा को मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में बालूरघाट सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले लाहिड़ी का करियर शिक्षा, नीति निर्माण और वित्तीय संस्थानों के क्षेत्र में काफी लंबा और प्रतिष्ठित रहा है।
वह मुख्य आर्थिक सलाहकार के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियाई विकास बैंक, बंधन बैंक और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी जैसे संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही उनका संबंध विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी रहा है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Aaj Tak
News Nation



















