रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? समझिए पूरा समीकरण
IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन अब वह लगातार 2 मैच हार चुकी है. वैसे तो आरसीबी अभी भी अंक तालिका में टॉप-4 का हिस्सा है, लेकिन सवाल ये है कि वह प्लेऑफ में कब पहुंचेगी. गुरुवार की रात लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को DLS मैथड के आने के बाद 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही आरसीबी ने टेबल टॉपर बनने का मौका गंवा दिया. मगर, अभी भी टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा मौका है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि अब आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच और जीतने होंगे...
अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए IPL 2026 का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सीजन में फ्रेंचाइजी ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह 12 अंक और +1.234 नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज है. गौर करने वाली बात ये है कि पिछले 2 मैचों में लगातार आरसीबी को हार सामना करना पड़ा है.
Might not have the two points in the bag tonight, but one thing that we're proud of is the fightback. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 7, 2026
A couple of things going our way, the scoreboard would have told a different story. We take the positives! ????
Onwards and upwards. We go again on Sunday. ❤️ pic.twitter.com/UuZJzGyP1R
कितने मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचेगी RCB?
RCB फिलहाल अंक तालिका में 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है. और अभी टीम को 4 मैच और खेलने हैं. ऐसे में यदि फ्रेंचाइजी अपने 4 में से 2 मैच जीत लेती है, तो उसके पास 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ का टिकट कंफर्म हो जाएगा. वहीं, अगर आरसीबी एक मैच भी जीत लेती है, तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांसेस रहेंगे, क्योंकि पिछले सीजन नंबर-4 पर रहने वाली टीम के पास 14 अंक ही थे. ऐसे में अब बेहतर नेट रन रेट के साथ आरसीबी 14 अंक होने पर भी टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु?
फिलहाल तो आईपीएल 2026 की अंक तालिका में प्लेऑफ की रेस में कई टीमें बरकरार हैं. टॉप-5 पर ही गौर करें, तो टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं, पंजाब किंग्स के पास 13 और फिर आरसीबी, आरआर और जीटी के पास 12-12 अंक हैं. मगर, अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए अपने बचे हुए 4 में से ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए.
ताकि वह दूसरी टीमों से बेहतर होकर टॉप-2 में फिनिश कर सके. दरअसल, टॉप-2 में फिनिश करने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के 2 मौके होते हैं. हालांकि, ऐसा करना आरसीबी के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि पंजाब, गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद की टीमें इस मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं.
RCB के बचे हुए 4 मैचों का शेड्यूल
| मैच | तारीख | विरोधी टीम | मैदान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 10 मई 2026 | Mumbai Indians | M. Chinnaswamy Stadium | शाम 7:30 बजे |
| 2 | 13 मई 2026 | Kolkata Knight Riders | Eden Gardens | शाम 7:30 बजे |
| 3 | 17 मई 2026 | Punjab Kings | M. Chinnaswamy Stadium | शाम 7:30 बजे |
| 4 | 21 मई 2026 | Sunrisers Hyderabad | Rajiv Gandhi International Cricket Stadium | शाम 7:30 बजे |
ये भी पढ़ें: विदेशी खिलाड़ी से आज केएल राहुल छीन सकते हैं ऑरेंज कैप, DC VS KKR मैच में बनाने होंगे सिर्फ इतने रन
UP News: चाची की जाबांजी ने बचाई भतीजी की जान, मगरमच्छ तक को कर दिया लहूलुहान
यूपी के अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र में बहने वाली काली नदी किनारे बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. पशुओं के लिए चारा काट रही एक युवती पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी की ओर खींचने लगा. मौके पर मौजूद युवती की चाची ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दरांती से मगरमच्छ की आंख पर कई वार किए. इसके बाद मगरमच्छ युवती को छोड़कर नदी में वापस चला गया. घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, गांव मोहद्दीनपुर निवासी 18 वर्षीय सुमन अपनी चाची के साथ गांव रायपुर मुजफ्ता के पास काली नदी किनारे पशुओं के लिए चारा काटने गई थी. दोपहर करीब तीन बजे दोनों खेत किनारे काम कर रही थीं, तभी नदी से निकला एक मगरमच्छ तेजी से सुमन की ओर बढ़ा और देखते ही देखते उसके हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया. अचानक हुए हमले से युवती चीख पड़ी और मगरमच्छ उसे घसीटते हुए नदी की ओर ले जाने लगा.
घटना देखकर चाची कुछ पल के लिए घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. हाथ में मौजूद दरांती लेकर वह मगरमच्छ पर टूट पड़ीं और उसकी आंख पर लगातार कई वार किए. चाची के हमले से मगरमच्छ बौखला गया और युवती को छोड़कर वापस नदी में चला गया. चाची के साहस और सूझबूझ के चलते युवती की जान बच सकी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















