Responsive Scrollable Menu

Hormuz Crisis | होर्मुज़ संकट का असर! रुपया 45 पैसे लुढ़का, कच्चा तेल $101 के पार- बाज़ारों में हाहाकार

खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था और मुद्रा बाज़ार पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 45 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँच गया। होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी गोलीबारी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने निवेशकों की चिंताएँ बढ़ा दी हैं। अमेरिका और ईरान की सेनाओं के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के पास गोलीबारी की खबरों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 101.00 डॉलर प्रति बैरल होने से घरेलू मुद्रा दबाव में है। 

इसे भी पढ़ें: महासागर के बीच मौत का जहाज़! जानलेवा Hantavirus की चपेट में आया लग्जरी क्रूज़, 2 भारतीय क्रू सदस्यों की स्थिति पर सस्पेंस

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ईरान के अमेरिका पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाने और अमेरिका के जवाबी हमले करने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य और नागरिक क्षेत्रों में हुए जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब भी लागू है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 94.58 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में टूटकर 94.67 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 45 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए 27 पैसे की बढ़त के साथ 94.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.20 पर रहा।

इसे भी पढ़ें: Cuba-US Relations | ईरान के बाद क्यूबा पर मिसाइल दागेने वाला है अमेरिका? ट्रंप की तीखी बयानबाज़ी से मचा दुनिया में हड़कंप

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353.50 अंक टूटकर 77,491.02 अंक पर जबकि निफ्टी 109.25 अंक फिसलकर 24,225.20 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.08 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.14 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 340.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

'जॉनी-जॉनी, यस पापा' बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है:कानपुर में बोले यूपी के शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय; कहा- पुरानी हिंदी कविताओं में गहरे मूल्य

उत्तर प्रदेश के हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय पॉपुलर इंग्लिश राइम्स पर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने 5 मई को कानपुर में एक समारोह में कहा कि बच्चों की इंग्लिश राइम 'जॉनी-जॉनी यस पापा' भारतीय मूल्य और संस्कार नहीं सिखाती, बल्कि झूठ बोलना सिखाती है। इंग्लिश राइम्स बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है कानपुर में आयोजित शिक्षामित्र (पैरा टीचर्स और कॉन्ट्रैक्चुअल एजुकेटर्स) सम्मान समारोह के दौरान योगेंद्र उपाध्याय ने शिक्षा और संस्कारों पर अपनी बात रखी थी। इसमें उन्होंने मशहूर इंग्लिश राइम्स की आलोचना करते कहा कि ये कविताएं बच्चों को संस्कार की बजाय झूठ बोलना सीखाती है, जबकि हिंदी की बाल कविताएं बच्चों को जीवन मूल्य और संस्कार सिखाते हैं जो उनके जीने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘जॉनी जॉनी यस पापा, ईटिंग शुगर? नो पापा, टेलिंग अ लाय, नो पापा, ओपन योर माउथ, हा हा हा, ये पोएम झूठ बोलने का संस्कार देते हैं।’ मंत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी को जिन मूल्यों की जरूरत है, वो इस तरह की पश्चिमी कविताओं से नहीं मिलते। हिंदी कविताएं जीवन मूल्य सिखाते हैं योगेंद्र उपाध्याय ने एक दूसरे पोएम का उदाहरण देकर कहा कि भारतीय मूल्यों में स्वांत: सुखाय यानी खुद के सुख के लिए जगह नहीं है, बल्कि वो बहुजन हिताय की बात करता है। उन्होंने कहा कि ‘रेन रेन गो अवे, माय जॉनी वॉन्ट्स टू प्ले’ जैसी कविताओं में खुद के सुख के लिए सबकी जरूरत को नजरअंदाज करना हिंदी कविताएं नहीं सिखाती। योगेंद्र उपाध्याय ने यह भी कहा कि पुरानी हिंदी कविताएं, जिन्हें पिछली पीढ़ियां पढ़ते हुए बड़ी हुईं, उनमें जीवन के गहरे मूल्य छिपे होते थे। शिक्षकों से आग्रह किया- ‘खुद को सिर्फ शिक्षक नहीं, गुरु समझें’ अपने भाषण में उन्होंने पश्चिमी और भारतीय संस्कारों के फर्क पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की पुरानी ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसमें जीवन मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा भी शामिल होती थी। उनका कहना था कि शिक्षक तभी बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित कर पाएंगे, जब वे खुद गुरु की भूमिका को समझेंगे और सिर्फ किताबों तक सीमित न रहकर रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों से भी बच्चों को सही रास्ता दिखाएंगे। शिक्षामित्रों का मानदेय 10 से बढ़ाकर 18 हजार रुपए किया कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 12 शिक्षामित्रों को मानदेय बढ़ोतरी के प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है। मंत्री के मुताबिक इससे खासकर ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में काम कर रहे शिक्षामित्रों के जीवन स्तर में सुधार होगा। साथ ही उन्होंने दोहराया कि शिक्षा को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता, उसमें संस्कार और मूल्य भी शामिल होने चाहिए। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 स्‍टूडेंट्स का सुसाइड:कॉलेज ने एग्‍जाम तक छुट्टी घोषित की, प्रोफेसर कहते हैं-कैंपस से बाहर जाकर सुसाइड करो NIT कुरुक्षेत्र में 2 महीने में 4 कॉलेज स्टूडेंट्स की सुसाइड से मौत हो गई। ये नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT कुरुक्षेत्र में 16 फरवरी से 16 अप्रैल तक में हुई मौतों का आंकड़ा है। इन 4 स्टूडेंट्स ने या तो एकेडमिक या फिर फाइनेंशियल प्रेशर की वजह से अपनी जान दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

कैब पकड़ो और जल्दी स्टेडियम पहुंचो... क्या थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ड्यूटी पर थे अंशुल कंबोज? अश्विन की पोस्ट ने फैंस को किया हैरान

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय के शपथग्रहण समारोह में एक पुलिसकर्मी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मी की ये तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज से मिलती है. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन नेए उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया जिससे फैंस हैरान रह गए. Sun, 10 May 2026 16:47:05 +0530

  Videos
See all

Devil Wears Prada 2 cast explain why they came back | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T11:01:20+00:00

UP Cabinet Expansion: सपा के बागी विधायक मनोज पाण्डेय बने मंत्री, राजभवन में ली शपथ | Manoj Pandey #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T11:15:01+00:00

मकान को बना डाला चर्च और किसी को पता भी नहीं चला #Chhattisgarh #Conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T10:58:09+00:00

Bengal New CM News: Jharkhand Border के टोल प्लाजा को Suvendu Adhikari ने क्यों हटाया? #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T11:01:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers