Responsive Scrollable Menu

पटियाला में बीच बाजार युवक की हत्या का VIDEO:बदमाशों के झुंड ने दिनदहाड़े गाड़ी घेरी, पेट में 8 बार ताबड़तोड़ चाकू मारे

पटियाला में दिनदहाड़े बीच रास्ते में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में सवार होकर चाट खाने बाजार में आया था। इसी दौरान उससे पुरानी रंजिश रखने वाले लोगों ने उसे घेर किया और करीब 8 बार चाकू मारे। युवक के दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसका इलाज राजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। भरे बाजार में हुई इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे से शूट किया। इन वीडियो में आरोपी युवक चाकू चलाते और हमला करने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं। वहीं, पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 6 लोगों को नामजद कर हत्या का केस दर्ज किया गया है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापे मार रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार पार्किंग को लेकर हुई थी बहस जानकारी के अनुसार, यह मामला पटियाला के सनौर कस्बे का है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जशन विर्क के रूप में हुई है। वह सोमवार को अपने दोस्तों के साथ कस्बे की एक दुकान पर चाट खाने पहुंचा था। इसी दौरान गाड़ी पार्क करने को लेकर कुछ युवकों के साथ उसकी बहस हुई। इसके बाद बहस हाथापाई में बदल गई। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के युवकों ने तेजधार हथियार निकाल लिए और जशन विर्क पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जशन विर्क के करीब 8 बार चाकू मारा, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बचाने आया दोस्त भी घायल जशन विर्क के साथ आए उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसका दोस्त बलदेव सिंह दोनों पक्षों का बीच-बचाव करने पहुंचा तो दूसरे पक्ष के युवकों ने बलदेव के भी चाकू मार दिए। इससे बलदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। इसके बाद जशन विर्क के दोस्तों ने उसे और बलदेव को गाड़ी में डाला और फौरन अस्पताल ले गए। हालांकि, रास्ते में ही जशन की मौत हो गई। वहीं, बलदेव सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हुई मौके पर मौजूद रहे लोगों ने बताया कि दोनों ही पक्षों के लोग सनौर के ही रहने वाले हैं। इन युवकों में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार को भी इनमें गाड़ी की पार्किंग को लेकर ही बहस हुई थी। इसके बाद यह वारदात हो गई। जशन विर्क के पिता की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। घर में उसकी मां और एक छोटा भाई है। SHO बोले- 6 लोगों पर केस दर्ज किया इस मामले में थाना सनौर के SHO हरमिंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें अमित उर्फ पापन, सुमित उर्फ बोनी, मोनू, दक्ष उर्फ देशो, आकाशदीप सिंह उर्फ काका और अमनदीप सिंह उर्फ अमन बेकरी वाला शामिल हैं। ये सभी सनौर के ही रहने वाले हैं। इनके खिलाफ BNS की धारा 103(1), 109, 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो उनके संभावित ठिकानों पर छापे मार रही हैं। इलाके में दहशत, पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा इस हत्याकांड के बाद सनौर कस्बे में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक के परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में गुंडागर्दी और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… बठिंडा में कमर में पिस्टल लगाते समय चली गोली, लाइसेंस रिन्यू कराने आए व्यक्ति की जांघ में लगी बठिंडा के तहसील परिसर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने हथियार का लाइसेंस रिन्यू (नवीनीकरण) कराने आए एक व्यक्ति की अपनी ही पिस्टल से अचानक चली गोली (मिसफायर) के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Udta Teer Postponed: अक्षय कुमार से डर गए करण जौहर? आयुष्मान खुराना की फिल्म की रिलीज पोस्टपोन

Udta Teer Release Date: आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' पोस्टपोन हो गई है. अब अक्षय कुमार की 'हैवान' से इस पिक्चर का क्लैश नहीं होगा. जानिए कि आयुष्मान की ये फिल्म कब रिलीज होगी.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने 29 रन बनाने में गंवाए चार विकेट, हेड-लाबुशेन-ग्रीन आउट, बांग्लादेश ने फंसा दिया

AUS vs BAN 1st Test Day 1 Lunch: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी एकबार फिर सवालों के घेरे में आ चुकी है. दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने आई बांग्लादेशी टीम के पेसर्स ने कंगारुओं को पहले टेस्ट में फंसा दिया है. नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के बिना पहले टेस्ट में उतरी बांग्लादेशी टीम ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 74/4 कर दिया है. Thu, 13 Aug 2026 08:36:01 +0530

  Videos
See all

Nagaman Lateef’s Birthday Party: पति संग पार्टी में पहुंचीं Monalisa #shorts #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:34+00:00

Iran America War Update : ट्रंप की धमकी से नहीं डरा ईरान, खामेनेई ने दिया करारा जवाब! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers