Responsive Scrollable Menu

Tamil Nadu: '...तो सभी 108 विधायक दे देंगे सामूहिक इस्तीफा', विजय की पार्टी ने क्यों दी धमकी? सरकार बनाने में कहां फंस रहा पेंच?

Tamil Nadu Government Formation: विजय की पार्टी अब तक सरकार बनान के लिए बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाई है। इस बीच DMK और AIADMK खेमों की बैठक से हलचल तेज है।

Continue reading on the app

अमेरिका ने सीजफायर तोड़कर ईरान पर फिर बमबारी की:ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे

अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सीजफायर के बीच यह कार्रवाई की। दरअसल, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने बिना किसी हिचकिचाहट के करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस TV के मुताबिक, खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि आक्रामक, आतंकवादी और समुद्री डाकू अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री इलाके से र्मुज स्ट्रेट की ओर जा रहे एक तेल टैंकर को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान डील नहीं करता तो हम फिर हमले करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों (डिस्ट्रॉयर) पर हमला किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें हमने उन्हें बुरी तरह से तबाह कर दिया और उनकी कई छोटी नावों को डुबो दिया। हम उन्हें परमाणु हथियार रखने का अधिकार नहीं देंगे और वे इस बात पर सहमत हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 30 दिन के अस्थायी समझौते पर बातचीत: न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान 30 दिन तक लड़ाई रोकने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। इसी दौरान स्थायी डील पर बातचीत जारी रहेगी। ट्रम्प- अमेरिकी जहाजों पर हमला हुआ: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज से गुजर रहे अमेरिकी डेस्ट्रॉयर जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए, लेकिन अमेरिकी सेना ने उन्हें मार गिराया और “ईरानी छोटी नावों को तबाह कर दिया।” होर्मुज में करीब 1500 जहाज फंसे: संयुक्त राष्ट्र की समुद्री एजेंसी IMO के मुताबिक, होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंसे हुए हैं। तेल, गैस और सप्लाई चेन पर असर बढ़ रहा है, जबकि सोमालिया जैसे देशों में खाद्य संकट और गहरा गया है। इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष फिर तेज: इजराइल ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर अहमद बलूत समेत कई बड़े कमांडरों को बेरूत हमले में मार गिराया। जवाब में हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली टैंक और सैन्य ठिकानों पर हमलों का दावा किया। अमेरिका ने नए प्रतिबंध लगाए: अमेरिका ने ईरान से जुड़े नेटवर्क पर नए प्रतिबंध लगाए। इनमें इराक के डिप्टी ऑयल मिनिस्टर अली मारीज अल-बहादली और कई कंपनियां शामिल हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये लोग तेल कारोबार के जरिए ईरान और उसके समर्थित समूहों की मदद कर रहे थे। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

धोनी का 'ताज' अब रोहित-विराट के पास...रायपुर में हिटमैन और किंग कोहली ने रच दिया इतिहास

Rohit sharma virat kohli equals ms dhoni records: रायपुर के ऐतिहासिक मैदान पर आईपीएल का महा-संयोग बना. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना 278वां मैच खेलकर महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा आईपीएल मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. जहां कोहली एक ही टीम के लिए 9,464 रन बनाकर बादशाहत कायम किए हुए हैं, वहीं रोहित शर्मा के पास आज जेम्स विंस को पछाड़कर टी20 इतिहास में एक टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का सुनहरा मौका है. Sun, 10 May 2026 20:05:59 +0530

  Videos
See all

BJP vs SP | UP Cabinet Expansion | हर सीट का हिसाब..अब 'पांडेय राजपूर-पाल' नहीं नाराज? UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:12:14+00:00

Crime News: कैमरे में कैद.. कातिलाना वार! रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना | CCTV Footage | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:15:06+00:00

'अजय पाल शर्मा से माफी मांगता हूं...', TMC से निकाले जाते ही रिजू दत्ता | Rijju Dutta | Riju Dutta #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:05:31+00:00

UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में मंत्री बने Bhupendra Chaudhray | CM Yogi | BJP #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T15:08:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers