Responsive Scrollable Menu

UP-बिहार, MP में होगी बारिश… राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट; कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं, मौसम विभाग ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, यूपी-बिहार, राजस्थान और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

Continue reading on the app

DC VS KKR में आज कौन जीतेगा, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ जानें संभावित प्लेइंग-11

DC VS KKR Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत दर्ज करके दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाना चाहेगी. तो वहीं दूसरी ओर केकेआर सीजन की चौथी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. तो आइए दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

DC VS KKR: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इसमें 15 मैच दिल्ली ने जीते हैं, जबकि 19 मैचों में केकेआर ने बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 272 रनों का रहा है. लोएस्ट स्कोर 97 रहा है.

अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने 95 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 39 मैच जीते हैं. जबकि 53 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच टाई रहे हैं. इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है. दिल्ली का विनिंग प्रतिशत 43.61% है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैदान पर 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, 6 मैचों में हार का सामना किया है. एक मैच बेनतीजा रहा है. केकेआर का विनिंग प्रतशत 46.15 का रहा है.

DC VS KKR: पिच रिपोर्ट

DC VS KKR मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाने वाला है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी साबित हो सकती है, जहां बड़े शॉट्स और हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है. ऐसे में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रह सकती है.

DC VS KKR: वेदर रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला दिल्ली में खेला जाने वाला है. शुक्रवार को दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है, क्योंकि फॉरकास्ट के मुताबिक बारिश की संभावना न के बराबर है. तापमान 43 से 24 डिग्री तक रहने वाला है. हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 39% रहने की उम्मीद है.

DC VS KKR: संभावित प्लेइंग-11

DC: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

DC VS KKR: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

DC VS KKR: फुल स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स टीम: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, करुण नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी। ब्लेसिंग मुज़ारबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा

ये भी पढ़ें: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड नहीं.... SRH अपने इस खिलाड़ी को दे रही है सबसे ज्यादा सैलरी, क्या नाम जानते हैं आप?

Continue reading on the app

  Sports

जिस पर लगाया बैन, उसी को कप्तान बनाने का बोर्ड का इरादा, वनडे और T20I में संभालेगा कमान

Sri Lanka ODI & T20I Captain: श्रीलंका के नए वनडे और T20 कप्तान कुसल मेंडिस हो सकते हैं. इस बारे में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. खबर है कि वेस्टइंडीज दौरे से मेंडिस टीम की कमान संभाल लेंगे. Sun, 10 May 2026 13:03:42 +0530

  Videos
See all

Haridwar Madrasa Scam: 23 मदरसों में अनियमितताओं का खुलासा | Breaking | CM Dhami | Mid Day Meal Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:32:16+00:00

Andhra Pradesh के कडपा में बजरंग बली की प्रतिमा कट्टरपंथियों को कबूल नहीं | #hinduphobia #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:34:58+00:00

Suvendu Adhikari Cabinet: मिथुन चक्रवर्ती पर बहुत बड़ी खबर! | Mithun Chakraborty | Oath | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:45:06+00:00

क्या ड्रोन स्कूल में गोलीबारी रोक सकते हैं [Can drones stop school shootings?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-10T09:30:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers