Responsive Scrollable Menu

'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी ईमानदारी बहुत जरूरी है', CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों का करारा जवाब

Poonam Dhillon on CINTAA Controversy: इन दिनों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) विवाद चर्चा में बना हुआ है. इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब CINTAA की कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दिया था. इतना ही नहीं इन सदस्यों ने CINTAA की अध्यक्ष और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे पर एकतरफा फैसले लेने और नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया था. इस्तीफा देने वालों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, साहिला चड्ढा और दीपक पाराशर जैसे नाम सामने आए थे. अब इस पूरे मामले में पहली बार पूनम ढिल्लों ने सफाई दी है.  उन्होंने अपने ऊपर लगे कथित आरोपों को  बेहद अपमानजनक और निराधार बताया है. साथ ही उनका कहना है कि मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट और ईमानदारी बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने CINTAA विवाद और अपने ऊपर लगे कथित आरोपों पर क्या सफाई दी है. 

पूनम ने विवाद पर सफाई देना समझा बेहतर

हाल ही में पूनम ढिल्लों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया और CINTAA पर खुलकर अपनी पहली बार राय रखी. उन्होंने कहना है कि जब कुछ लोगों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए अपने मन मुताबिक नतीजे नहीं मिले तो उन्होंने CINTAA के सदस्यों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की. पूनम के मुताबिक, उनके और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ बेहद सीरियस और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए. उन्होंने कहा कि शुरु में  उन दोनों ने चुप रहना ही बेहतर समझा, लेकिन लगातार तरह-तरह की बातें सामने आने के बाद उन्होंने इस मामले में सफाई देने का फैसला किया है. 

हर शख्स के खिलाफ कर सकते थे मानहानि का केस

पूनम ढिल्लों ने अपने ऊपर और एक्ट्रेस पद्मिनी पर लगाए आरोपों की भाषा पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि बातें इतनी आपत्तिजनक थीं कि चाहतीं तो डिफेमेशन का केस करने बारे में सोच सकती थीं. उन्होंने कहा, 'आप भरोसा नहीं करेंगे कि आरोप कितने अश्लील थे. वे इतने आपत्तिजनक थे कि अगर हम चाहते, तो इसमें शामिल हर शख्स के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई करने पर विचार कर सकते थे. इस तरह के आरोप, तकलीफ देने वाले बयान और आपत्तिजनक भाषा बडे़ स्तर पर फैलाई गई.'

ये भी पढ़ें: 'यहीं जन्म हुआ, यहीं से कॉलेज और थिएटर किया', प्रकाश राज का SIR में वोटर लिस्ट से कटा नाम, ताना मारते हुए कही ये बात

'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी ईमानदारी बहुत ज़रूरी है'

उन्होंने आगे कहा, 'उनके पास पैसे देकर रखे गए प्रवक्ता थे, जो इस तरह की बातें करते थे. उनमें से एक या दो CINTAA के सदस्य भी थे और उन्होंने कुछ बेहद गलत और तकलीफ देने वाले बयान दिए. लेकिन फिर भी हमने चुप रहना चुना. लेकिन मैं सिर्फ एक बात कहूंगी. मेरा आत्म-सम्मान, मेरी ईमानदारी बहुत ज़रूरी है.' पूनम ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने और उनके साथियों ने अपनी पहचान एक-दो साल में नहीं बनाई है. 

“45 साल से इंडस्ट्री में हूं,

पूनम ने यह भी बताया कि कई बार उनका मन CINTAA की एग्जीक्यूटिव कमेटी छोड़ने का हुआ था.  उनके लिए लगातार आ रहीं मुश्किलें परेशान करने वाला थीं. 'हम लोग इंडस्ट्री में 42 साल से हैं, कोई 45 साल से है, कोई 48 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा है. क्या आपको सच में लगता है कि इतने सालों के बाद हम लोग इस तरह की बेवफाई करेंगे? मैं आपसे एक बहुत पर्सनल बात शेयर करना चाहती हूं. पिछले एक-डेढ़ साल में कई बार मेरा मन हुआ कि मैं CINTAA की EC छोड़कर चली जाऊं. क्योंकि इन लोगों ने हमारी लाइफ इतनी मुश्किल बना दी थी. हर एक चीज का विरोध. हर पहल का विरोध.'

ये भी पढ़ें: ‘मैं यहां क्या कर रही हूं?’ स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन की गई याददाश्त, रोहित शेट्टी भी रह गए हैरान!

Continue reading on the app

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पिटाई करने वाला भारतीय क्रिकेटर कौन हैं? टॉप-10 लिस्ट पर डालिए नजर

Top 10 Indian Batsmen With Most Runs Against Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2007 में खेला गया था. उसके बाद से ही दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया. मगर, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ अगर सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो उस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय ही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं.

10- रवि शास्त्री

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में 10वें स्थान पर रवि शास्त्री का नाम आता है. उन्होंने 1982 से 1989 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 15 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 38.14 के औसत से 801 रन बनाए. उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 3 बार शून्य पर आउट हुए. इसके अलावा उन्होंने 70 चौके और 3 छक्के लगाए.

9- सौरव गांगुली

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नौवें नंबर पर आते हैं. दादा ने 1999 से 2007 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 20 पारियों में उन्होंने 47.47 के औसत से 902 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाया और 4 अर्धशतक लगाए. सौरव गांगुली ने 115 चौके और 7 छक्के भी लगाए.

8- पॉली उमरीगर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पॉली उमरीगर का नाम इस लिस्ट में आठवें स्थान पर आता है. अमरीगर ने 1952 से 1961 के बीच 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 53.58 के औसत से 911 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक निकले. उन्होंने 56 चौके और 1 छक्का भी लगाया.

7- कपिल देव

पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने 1978 से 1989 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 29 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में 27 के औसत से 1054 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 2 बार शून्य पर आउट हुए. इसके अलावा उनके बल्ले से 91 चौके और 13 छक्के भी निकले.

6- सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम छठवें स्थान पर आता है. सचिन ने 1989 से 2007 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 27 पारियों में 42.28 के औसत से 1057 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए. वहीं, वह 2 बार शून्य पर भी आउट हुए. सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 141 चौके जड़े.

5- मोहिंदर अमरनाथ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का नाम इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता है. अमरनाथ ने 1978 से 1987 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 18 मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में 45 के औसत से 1080 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 1 बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 73 चौके और 7 छक्के निकले.

4- राहुल द्रविड़

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम चौथे नंबर पर आता है. पूर्व भारतीय दिग्गज द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 से 2007 के बीच 15 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 26 पारियों में 53.73 के औसत और 45.24 की स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए. वह एक बार शून्य पर भी आउट हुए. उनके बल्ले से 162 चौके और 3 छक्के निकले.

3- वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है. वीरेंद्र सहवाग ने 2004 से 2006 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 91.14 के औसत से 1276 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले. वह महज 1 बार ही शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 187 चौके और 12 छक्के निकले.

2- दिलीप वेंगरकर

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिलीप वेंगसरकर का नाम आता है. वेंगसरकर ने 1978 से 1987 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 22 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 35 पारियों में उन्होंने 44.27 के औसत से 1284 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 8 अर्धशतक लगाए. वह 2 बार शून्य पर आउट हुए. उनके बल्ले से 73 चौके और 6 छक्के निकले.

1- सुनील गावस्कर

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय दिग्गज कोई और नहीं बल्कि सुनील गावस्कर हैं. 1978 से 1987 के बीच गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 56.45 के औसत और 43.80 की स्ट्राइक रेट से 2089 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 12 अर्धशतक निकले. पाकिस्तान के खिलाफ सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में महज 1 बार ही शून्य पर आउट हुए. उन्होंने 176 चौके लगाए और 2 छक्के लगाए.

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

रैंक बल्लेबाज टेस्ट पारी रन औसत शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 सुनील गावस्कर 24 41 2,089 56.45 5 12 176 2
2 दिलीप वेंगसरकर 22 35 1,284 44.27 2 8 73 6
3 वीरेंद्र सहवाग 9 14 1,276 91.14 4 2 187 12
4 राहुल द्रविड़ 15 26 1,236 53.73 5 3 162 3
5 मोहिंदर अमरनाथ 18 28 1,080 45.00 4 5 73 7
6 सचिन तेंदुलकर 18 27 1,057 42.28 2 7 141 0
7 कपिल देव 29 41 1,054 27.00 0 8 91 13
8 पॉली उमरीगर 15 19 911 53.58 5 2 56 1
9 सौरव गांगुली 12 20 902 47.47 2 4 115 7
10 रवि शास्त्री 15 22 801 38.14 3 3 70 3

ये भी पढ़ें: IND VS SL: शुभमन गिल के निशाने पर होगा जो रूट का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाने होंगे श्रीलंका दौरे पर सिर्फ इतने रन

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेल जगत के वो 5 महानायक, जिन्होंने दुनिया भर में बुलंद किया भारत का तिरंगा

Independence Day: 15 अगस्त 2026 को हमारा देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस दौरान भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है, जिसमें खेलों का भी एक बड़ा योगदान रहा है. Tue, 11 Aug 2026 22:00:38 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Jharkhand में तख्तापलट?| Ranchi Student Protest | Balochistan | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:11:14+00:00

OP Rajbhar Exclusive Interview: जब Akhilesh Yadav की कमियां गिनाने लगे राजभर | CM Yogi | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T17:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers