तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस:DMK बोली- विधायक 10 मई तक चेन्नई में रहें, असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण
तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है। तिरुवनंतपुरम|केरल में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है। असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। AIADMK के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और AIADMK के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं। DMK ने 4 प्रस्ताव पास किए, कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने का आरोप DMK ने अपनी विधायक दल की बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास किए। पहले प्रस्ताव में तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की सराहना की गई। तीसरे प्रस्ताव में स्टालिन को मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए जरूरी फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया गया। DMK ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से अलग होकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को दिखाया है। इसके बावजूद कि कांग्रेस को DMK गठबंधन के तहत एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं, उसने कुछ ही दिनों में अलग रास्ता चुन लिया। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें…
लुधियाना- सगे भाईयों ने इकलौती बहन को घर गिफ्ट किया:175 गज में बना, कीमत करीब ₹50 लाख; सरप्राइज देख फूट-फूटकर रोई
लुधियाना में सगे भाइयों ने इकलौती बहन को 175 गज का घर गिफ्ट कर दिया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। भाईयों ने सरप्राइज तरीके से बहन को ये गिफ्ट दिया। वह ढोल बजाते हुए बहन को वहां ले गए। जब उन्होंने नेम प्लेट से कागज हटाया तो अपना नाम लिखा देकर बहन रो पड़ी। बहन शादीशुदा है। भाईयों का कहना है कि पिता के निधन के बाद बहन हमेशा उनके साथ खड़ी रही। इसलिए अपने घर के नजदीक ही मकान बनाकर दिया। बहन को घर गिफ्ट करने वाले दोनों भाई एक्टिंग करते हैं। एक भाई बिग बॉस के सीजन 10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर भी हिस्सा ले चुका है। बहन को सरप्राइज गिफ्ट में घर देने की पूरी कहानी ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट की बहन रो पड़ी दोनों भाइयों अमर देवगन और देव देवगन ने इस सरप्राइज को बेहद खास तरीके से प्लान किया। देव ने बताया कि 5 मई को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी। जिसको लेकर घर पर पाठ रखा गया था। पाठ पूरा होने के बाद देव अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के बहाने बाहर लेकर गए। उनके साथ बहन मनप्रीत कौर बिर्दी और परिवार को साथ ले लिया। इस दौरान बहन मनप्रीत ने पूछा कि अपनी एनिवर्सरी पर मुझे क्या गिफ्ट दे रहे हो। बहन को लगा कि एक्टिवा या फिर ऐसी कोई दूसरी चीज देंगे। वह रास्ते भर पूछती रही लेकिन दोनों भाईयों ने इसे सस्पेंस बनाए रखा। इसके बाद वह रिश्तेदारों और ढोल के साथ पैदल ही कोट मंगल सिंह में अपने घर की पास वाली गली में गए। वहां जाकर दोनों भाई एक घर के बाहर खड़े हो गए। जब उन्होंने घर के बाहर लगी नेमप्लेट से कागज हटाया तो उसमें मनप्रीत कौर बिरदी लिखा हुआ था। उन्होंने बहन को बताया कि यह तेरे लिए गिफ्ट है। यह देखकर बहन फूट-फूटकर रोने लगी और भाईयों के गले लग गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि भाईयों ने इतना बड़ा घर उसे गिफ्ट कर दिया। भाइयों ने उसे मुश्किल से चुप कराया कि आज रोने का नहीं बल्कि खुशी का दिन है। दोनों भाई कलाकार और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अमर देवगन और देव देवगन लुधियाना के रहने वाले हैं और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और कलाकार हैं। ये दोनों मुख्य रूप से अपनी पंजाबी वेब सीरीज और फैमिली ड्रामा करते हैं। अमर देवगन अक्सर ऐसी शॉर्ट फिल्में और सीरीज बनाते हैं जो पंजाब के ग्रामीण जीवन,सामाजिक मुद्दों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित होती हैं। वह सकियां भैणां (सगी बहनें) सीरीज भी बना चुके हैं। वहीं देव बिग बॉस-10 में कॉमनर कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा ले चुके हैं। 2016 में हुए इस शो में मेन कंटेस्टेंट सेलिब्रिटीज के साथ इंडिया वाले यानी कॉमन लोगों को भी सिलेक्ट किया गया था। इन्हीं में देव भी शामिल थे। एक्टिंग के अलावा देव वीडियो एडिटिंग, डायरेक्शन और डायलॉग लिखने में भी माहिर हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























