संसद में गतिरोध पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, जगन्नाथ सरकार बोले: चर्चा से भाग रही कांग्रेस
संसद में गतिरोध पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, जगन्नाथ सरकार बोले: चर्चा से भाग रही कांग्रेस
कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा को ससुराल पक्ष ने माफ किया:रोहतक में पत्नी सुसाइड केस में शिकायत वापस होगी; बेटे की 50 लाख की FD कराई जाएगी
रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में मंगलवार को फरमाणा गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मुस्कान के परिवार ने शीलू के परिवार को माफ कर दिया। पंचायत में तय हुआ कि शीलू और मुस्कान के बेटे हार्दिक के नाम 50 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई जाएगी। इसके अलावा, जिस मकान में शीलू का परिवार रहता है, वह भी बेटे के नाम किया जाएगा। एकेडमी के नाम खरीदी गई जमीन भी उसके नाम कराने का फैसला हुआ। मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह ने पंचायत के इस फैसले पर सहमति जताई और शिकायत वापस लेने पर राजी हो गए। अब वह बुधवार को थाने जाकर शिकायत वापस लेंगे। बहु अकबरपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान नंबरदार ने कहा- शीलू के परिवार ने पंचायत में माफी मांगी। फरमाणा गांव की पंचायत ने चारों को माफ किया। पंचायत में जो फैसले लिए गए हैं, उनके लिए शीलू के परिवार को एक हफ्ते का टाइम दिया गया है। 31 जुलाई को मुस्कान ने अपनी बहु अकबरपुर गांव स्थित ससुराल में फांसी लगाई थी। मुस्कान के पिता की शिकायत पर बहु अकबरपुर थाने में शीलू बल्हारा समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एडवोकेट बोले- समझौते के बाद भी अपने आप खत्म नहीं होगा केस सीनियर एडवोकेट अशोक कादियान ने बताया कि अगर किसी महिला की ससुराल में सुसाइड के बाद मायके वाले दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराते हैं और बाद में पंचायत या आपसी सहमति से शिकायत वापस लेने को तैयार हो जाते हैं, तो सिर्फ शिकायत वापस लेने से केस अपने आप खत्म नहीं होता। इसमें पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होती है। अगर जांच में दहेज के लिए प्रताड़ित करने या मारपीट के सबूत नहीं मिलते हैं, तो पुलिस जांच के आधार पर केस में उचित धाराएं तय करेगी। मौत से लेकर रिपोर्ट दर्ज होने तक की पूरी कहानी…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama








