Responsive Scrollable Menu

ऑस्कर 2027 के लिए भारत की एंट्री प्रक्रिया शुरू, फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निर्माताओं से मांगी फिल्में

ऑस्कर 2027 के लिए भारत की एंट्री प्रक्रिया शुरू, फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निर्माताओं से मांगी फिल्में

Continue reading on the app

पन्ना की खदान में मिला 50 लाख का हीरा:बारिश के पानी में चमक रहा था; साझेदार बोले- नीलामी से मिली रकम से शादी करेंगे

पन्ना जिले की एक खदान में 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। एक्सपर्ट्स ने इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा बताई है। हीरे को सरकारी दफ्तर में जमा करा दिया गया है। इसे अगली नीलामी में रखा जाएगा। इससे मिली रकम रॉयल्टी और टैक्स काटने के बाद खदान मालिकों को दी जाएगी। खदान में 7 साझेदार- अखिलेश पाल, संतोष कुशवाहा, शर्मन पाल, अरुण रावत, हेमचंद्र पाल, जमुना पाल और हीरालाल कुशवाहा हैं। अखिलेश ने करीब दो साल पहले अपने खेत में हीरा खदान के लिए पट्टा लिया था। मंगलवार को बारिश के बाद खदान से निकले मलबे का जायजा लेने पहुंचे तो मिट्टी के ढेर में पानी से धुलकर चमकता हीरा दिखा। 2026 में अब तक पन्ना के शासकीय हीरा कार्यालय में 14 हीरे जमा किए जा चुके हैं। इनका कुल वजन 61.94 कैरेट है। देखिए, तीन तस्वीरें… शादी और मकान पर खर्च करेंगे रकम खदान के सभी सात साझेदार मजदूरी और खेती का काम करते हैं। उन्होंने साल 2024 में पट्टा बनवाकर निजी खेत में खदान शुरू की थी, उस समय कोई हीरा नहीं निकला। इसके बाद इसी साल दोबारा पट्टा बनवाया था। संतोष कुशवाहा, शर्मन पाल और अरुण रावत ने आर्थिक अभाव के कारण अब तक शादी नहीं की है। हीरे की नीलामी से मिलने वाले रुपयों का एक हिस्सा उनकी शादी में खर्च किया जाएगा। दूसरे साझेदारों ने बच्चों की पढ़ाई और घर बनाने की बात कही है। इससे पहले कब-किसको मिला हीरा 9 दिसंबर को दो दोस्तों को मिला था हीरा इससे पहले 9 दिसंबर 2025 को कृष्णा कल्याणपुर पटी इलाके की खदान से 15.34 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा मिला था। इसकी अनुमानित कीमत भी 50 लाख रुपए से ज्यादा बताई गई। खदान रानीगंज निवासी सतीश खटीक (24) और उनके दोस्त साजिद मोहम्मद (23) ने संयुक्त रूप से लगाई थी। एक दिन बाद ही किसान को मिला 10 लाख का हीरा इसके ठीक एक दिन बाद 10 दिसंबर 2025 को कृष्णा कल्याणपुर पटी क्षेत्र में ही किसान राजेंद्र सिंह बुंदेला की उथली खदान से 3.39 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। राजेंद्र छतरपुर जिले के खजुराहो में वार्ड नंबर 12 के रहने वाले हैं। करीब डेढ़ साल पहले उन्हें लकवा लग गया था। इलाज के बाद सेहत सुधरी लेकिन शारीरिक मेहनत नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते हीरा खदान का पट्टा लिया था। 30 लाख के हीरे ने बदली आदिवासी भाइयों की किस्मत इसी साल 29 जून 2026 को दो आदिवासी भाइयों को अपनी खदान में 30 लाख रुपए का हीरा मिला। ये 11.19 कैरेट का जेम्स क्वालिटी हीरा है। अहिरगवां की इस खदान में 4 साझेदार- राकेश गौड़, उसका बड़ा भाई राजू आदिवासी, जीजा रतन आदिवासी और खेत मालिक छुट्टो सरकार हैं। ये खबर भी पढ़ें… हीरे की तमन्ना में खदान पर तंत्र-मंत्र और टोटके मध्य प्रदेश के पन्ना में हीरे निकालने की जद्दोजहद सिर्फ मेहनत तक सीमित नहीं है। उथली खदानों में किस्मत चमकाने के लिए तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके किए जाते हैं। अजीब मान्यताओं के तहत सेक्स से लेकर श्मशान की राख तक का इस्तेमाल किया जाता है। ये क्रियाएं सिर्फ बुधवार और रविवार को की जाती हैं और इन्हें असरदार माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Sushil Kumar Sagar Dhankhar murder case: कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर जमानत देना नियम और जेल भेजना अपवाद माना जाता है. लेकिन इस मामले में कथित तौर पर पहले से सुनियोजित और बेहद गंभीर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. इसलिए सुशील कुमार को जमानत देने का आधार नहीं बनता. Wed, 12 Aug 2026 00:00:01 +0530

  Videos
See all

CM Yogi on Mafia Raj: कैसे मच्छर-माफिया फ्री हुआ UP? योगी ने बताया पूरा फॉर्मूला | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T21:00:28+00:00

Iran-backed Houthis launch deadly attack on ship in Red Sea | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T21:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers