Responsive Scrollable Menu

Nifty Midcap 100 रिकॉर्ड ऊंचाई पर, प्रॉफिट बुक करें या शेयरों को होल्ड करें?

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 7 मई को 62,000 को पार कर गया। बीते चार सत्रों में यह करीब 4 फीसदी चढ़ा है। गुरुवार को इस इंडेक्स के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में कुछ खास शेयरों में तेजी का हाथ रहा। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला

Continue reading on the app

फ्रांसीसी युद्धपोत होर्मुज की ओर बढ़ा, बहुराष्ट्रीय मिशन का मैक्रों और स्टार्मर कर रहे नेतृत्व

पेरिस, 7 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि न्यूक्लियर-पावर्ड विमान वाहक चार्ल्स डी गॉल स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर होते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहा है। इसकी तैयारी संभावित रक्षा मिशन के लिए की जा रही है, जिसका उद्देश्य जलमार्गों में सुरक्षित नौवहन बहाल करना बताया गया है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बहुराष्ट्रीय मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके अनुसार यह मिशन पूरी तरह रक्षात्मक होगा और केवल युद्ध समाप्त होने के बाद ही तैनात किया जाएगा।

मैक्रों ने एक्स पर कहा, “इससे जहाज मालिकों और बीमा कंपनियों के बीच भरोसा वापस लाने में मदद मिल सकती है। यह लड़ाई में शामिल पार्टियों से अलग है।”

बुधवार को ही मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस मामले को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भी उठाना चाहते हैं।

मैक्रों ने लिखा, “स्ट्रेट में शांति लौटने से न्यूक्लियर मुद्दों, बैलिस्टिक मामलों और इलाके के हालात पर बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यूरोप, अपनी भूमिका निभाएगा।”

यह घोषणा ऐसे समय में की गई जब तेहरान ने कहा कि वह अमेरिका के एक प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है, जिसके बारे में ट्रंप का कहना है कि इससे संघर्ष खत्म हो सकता है।

ट्रंप ने बुधवार को बातचीत में प्रगति का संकेत देते हुए धमकी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्लान नहीं माना तो वह बमबारी फिर से शुरू कर सकते हैं।

वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री जेन-नोएल बारो ने स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहने तक ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा, “जब तक होर्मुज अवरुद्ध है, किसी भी प्रकार के प्रतिबंध हटाने का सवाल ही नहीं उठता। इसे रोका नहीं जा सकता, टोल वसूली या बंधक बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।”

बारो ने कहा कि यूरोप को ऐसे संसाधनों पर निर्भरता कम करनी होगी जो उसे अप्रत्याशित युद्ध और संकटों में फंसा देते हैं। उन्होंने ऊर्जा और डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर निर्भरता कम करने और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया, लेकिन 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कोनोली की बल्लेबाजी इस मुकाबले की सबसे बड़ी चर्चा बन गई।

बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कोनोली ने 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और इस मामले में क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस पारी में सात चौके और आठ छक्के शामिल रहे, जो दबाव की स्थिति में एक बेहतरीन प्रदर्शन माना जा रहा है।

गौरतलब है कि यह पारी सिर्फ व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही। कोनोली ने 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभसिमरन सिंह के नाम था, जिन्होंने 103 रन बनाए थे।

कोनोली ने अपनी इस पारी में आठ छक्के लगाए, जो इस उम्र में पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है। खास बात यह रही कि उन्होंने इसी सत्र में बनाए गए अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की ओर से यह दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई है। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और हाशिम अमला जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्रिस गेल की 104 रन की पारी अब भी खास मानी जाती है।

अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 69 और ईशान किशन ने 55 रन की अहम पारियां खेलीं, जबकि ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई।

जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। हालांकि इसके बाद कोनोली ने अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने के कारण टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना सकी।

हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ यह सनराइजर्स की लगातार नौवीं जीत रही है, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा जीत का सिलसिला बन गया है। इसके अलावा, जब भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 220 से अधिक रन बनाए हैं, तब टीम ने हर बार जीत दर्ज की है।
Thu, 07 May 2026 20:02:27 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan: Sudhanshu ने क्यों कहा? जैसी ममता, वैसे अखिलेश | Aar Paar | Suvendu Adhikari | Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:30:06+00:00

Suvendu Adhikari PA Death News: आप मेरी हत्या कर देंगे क्या? अचानक डिबेट में परसा सन्नाटा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:29:09+00:00

Akhilesh Meet Mamata Banerjee; ममता को अखिलेश ने दी सांत्वना बोले "हारी नहीं है" #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:31:34+00:00

Suvendu Adhikari PA Death News: Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ को दी गई अंतिम विदाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T14:34:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers