आसान अभिनय काफी कर चुकी, अब खुद को बेहतर साबित करना है : पलक तिवारी
मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने बहुत कम समय में मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से ही पलक लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह ऐसे रोल चुनना चाहती हैं जो उन्हें एक अभिनेत्री के तौर पर चुनौती दें और उनके अभिनय की असली क्षमता सामने लाएं। इस बीच पलक तिवारी ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी आने वाली ओटीटी सीरीज 'लुक्खे' को लेकर बात की और बताया कि आखिर इस प्रोजेक्ट ने उन्हें इतना प्रभावित क्यों किया।
मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर के तौर पर ल्यूक राइट की जगह लेंगे : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ इंग्लैंड के नए नेशनल सेलेक्टर का पद संभालने वाले हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान कर सकता है। डरहम के क्रिकेट डायरेक्टर इंटरव्यू प्रोसेस पूरा होने के बाद इस रोल के लिए रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व पेसर स्टीवन फिन और डैरेन गॉफ को पीछे छोड़ दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





















