Responsive Scrollable Menu

ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर विदेश मंत्रालय का बयान, आतंक और बातचीत साथ साथ नहीं नहीं चलेगी, इंडस वाटर ट्रीटी स्थगित रहेगी

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारत के स्टैंड को लेकर विदेश मंत्रालय की पीसी में कई सवाल किए गए. न्यूज नेशन के सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कहा कि "आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चलेगी".  विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की आतंकी नीति पर करारा प्रहार किया, रणधीर जायसवाल ने कहा  "आज ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ है. पूरी दुनिया ने पहलगाम आतंकी हमले को उसकी वास्तविकता के साथ देखा। भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का करारा जवाब दिया.

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है

दुनिया जानती है कि सीमा पार आतंकवाद लंबे समय से पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी का हिस्सा रहा है. भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है. हम वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे."

जाहिर है की एक साल बीत जाने के बाद भी ऑपरेशन सिंदूर जारी है और भारत ने पाकिस्तान की आतंकी नीतियों के खिलाफ जो कड़ा रुख अख्तियार किया था उसपर बरकरार है. भारत के कड़े रुख का सबसे बड़ा खामियाजा इन गर्मियों में पाकिस्तान फिर झेलने वाला है. इंडस वाटर ट्रीटी के एंबियंस में होने से बढ़ती गर्मी की तपिश के साथ पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से को फिर सूखा झेलना होगा जिसे लेकर पाकिस्तान में फिर बौखलाहट देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें - आईबीएम और योट्टा ने घरेलू कंपनियों के लिए भारत स्थित क्लाउड पर आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म विकसित करने की बनाई योजना

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: यूपी-बिहार में कुदरत का कहर, 55 की रफ्तार से चलेगी आंधी; क्या होगा अन्य राज्यों का हाल?

कल का मौसम, 8 मई: भारतीय मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यों के लिए मौसम का बड़ा अपडेट जारी किया है. आने वाले कुछ दिन देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं. एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की वापसी होने जा रही है. मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी विक्षोभ और वायुमंडलीय परिवर्तनों के कारण उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम के मिजाज में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटेगी भीषण गर्मी

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बनी हुई ठंडक अब खत्म होने वाली है. 8 मई से 12 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है. 8 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है, जो धीरे-धीरे बढ़कर 11 मई तक 39 से 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

प्रमुख शहरों का तापमान

 

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली 34°C 24°C
मुंबई 33°C 29°C
चेन्नई 33°C 28°C
कोलकाता 34°C 25°C
लखनऊ 33°C 24°C
पटना 33°C 23°C
रांची 32°C 21°C
भोपाल 39°C 27°C
जयपुर 38°C 25°C
शिमला 23°C 14°C
नैनीताल 23°C 16°C

उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और पूर्वी जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. यूपी में 8 मई को बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अंदेशा है. हालांकि, 9 मई के बाद मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है. वहीं, बिहार की स्थिति थोड़ी ज्यादा गंभीर नजर आ रही है. बिहार के 15 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. किशनगंज, सुपौल, अररिया और खगड़िया जैसे जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी की चेतावनी

राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन राज्य में मुख्य रूप से धूल भरी आंधी चलने और तापमान बढ़ने के आसार हैं. मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है. एमपी के 11 जिलों, जिनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छतरपुर और रीवा शामिल हैं, वहां आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी छिटपुट घटनाएं हो सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का डर बना हुआ है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में मूसलाधार बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में 8 से 10 मई के दौरान बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 मई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी हालात बिगड़ने वाले हैं. मन्नार की खाड़ी में बने चक्रवातीय दबाव के कारण तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. कोयंबटूर और नीलगिरी जैसे इलाकों में 12 मई तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: Kal Ka Mausam 06 May: कल 11 राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का खतरा, तेज हवाओं संग बिजली गिरने की चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

विराट का उखाड़ा ऑफ स्टंप... देखते रह गए किंग कोहली, प्रिंस यादव ने 140kmph की रफ्तार से इनस्विंगर पर किया बोल्ड

prince yadav stuns virat kohli: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी 140.4kph की रफ्तार वाली जादुई इनस्विंगर पर विराट कोहली का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया. शून्य पर बोल्ड होने के बाद 'किंग' कोहली पिच पर ही हक्का-बक्का रह गए. Thu, 7 May 2026 23:15:41 +0530

  Videos
See all

TCS Conversion Case News : टीसीएस धर्मांतरण मामले में बड़ा एक्शन #nidakhan #tcscase #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T21:36:23+00:00

Tamilnadu News : DMK-AIADMK का तमिलनाडु में गठबंधन होगा ? #vijaythalapathy #dmknews #aiadmk #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T21:47:09+00:00

News Ki Pathshala | Chandranath Case में बड़े खुलासे.. जांच में सामने आए चौंकाने वाले सच ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T21:49:39+00:00

News Ki Pathshala | सीएम पद से ममता बनर्जी बर्खास्त #mamatabanerjee #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-07T21:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers