Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत इन शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट... 15 मई से ये उड़ानें शुरू, चेक करिए
Noida International Airport flights: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ, हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु समेत करीब 16 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी। IndiGo नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन होगी। उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित इस एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें 15 जून, 2026 से शुरू होंगी
‘इंटीमेट सीन करने में…’, 38 की उम्र में बोल्ड सीन्स के लिए तैयार है ये एक्ट्रेस, कही ये बात
Vedhika Kumar On Intimate Scenes: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस वेदिका कुमार (Vedhika Kumar) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर अक्सर कई एक्ट्रेसेस खुलकर बात करने से बचती हैं, लेकिन वेदिका ने इस मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखी है. जी हां, 38 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने वाली वेदिका ने साफ कहा है कि अगर किसी फिल्म की कहानी की मांग हो, तो उन्हें इंटीमेट सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं है.
इंटरव्यू में खुलकर रखी अपनी बात
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में वेदिका कुमार ने फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि किसी भी सीन को करने से पहले उसके पीछे की जरूरत और प्रेजेंटेशन सबसे ज्यादा मायने रखती है. अगर कोई सीन कहानी को मजबूत बनाता है और उसे सही तरीके से फिल्माया जाता है, तो वह ऐसे सीन्स के लिए तैयार हैं.
वेदिका ने कहा कि उन्हें बोल्ड सीन्स करने में तब तक कोई असहजता महसूस नहीं होती, जब तक कि उन्हें प्रोफेशनल और शालीन तरीके से शूट किया जाए. उनका मानना है कि फिल्मों में हर सीन का एक उद्देश्य होना चाहिए और सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए ऐसे सीन नहीं जोड़े जाने चाहिए.
“सीन्स टेस्टफुली फिल्माए जाने चाहिए”
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंटीमेट सीन्स को लेकर उनकी कुछ स्पष्ट शर्तें हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे सीन्स को टेस्टफुल यानी शालीनता के साथ फिल्माया जाना चाहिए. साथ ही सेट पर प्रोफेशनल माहौल होना भी बेहद जरूरी है. वेदिका का मानना है कि जब कलाकार को सम्मान और सहज माहौल मिलता है, तब किसी भी कठिन सीन को आसानी से शूट किया जा सकता है. उन्होंने ये भी कहा कि आज के दौर में दर्शक कंटेंट को काफी परिपक्व नजरिए से देखते हैं. इसलिए अगर कोई बोल्ड सीन कहानी का हिस्सा है और उसे सही ढंग से दिखाया गया है, तो उसे लेकर अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए.
इमरान हाशमी के साथ काम करने का अनुभव
वेदिका कुमार ने अपनी हिंदी फिल्म The Body का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने इमरान हाश्मी के साथ काम किया था. इस फिल्म में कुछ इंटीमेट सीन्स भी थे. वेदिका ने बताया कि उस दौरान सेट पर पूरा माहौल बेहद प्रोफेशनल था, जिसकी वजह से उन्हें किसी तरह की असहजता महसूस नहीं हुई. उन्होंने कहा कि जब निर्देशक और पूरी टीम कलाकार की सीमाओं और सहूलियत का सम्मान करती है, तब ऐसे सीन करना मुश्किल नहीं लगता. वेदिका का ये बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी स्पष्ट सोच की तारीफ कर रहे हैं.
फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज से फैंस को करती हैं इंप्रेस
38 साल की उम्र में भी वेदिका कुमार अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. फैंस का कहना है कि उनकी फिटनेस और स्टाइल देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.
वेदिका ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है. अपने अभिनय के साथ-साथ वो अपनी बोल्ड और कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी के लिए भी जानी जाती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation





















